फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   IIT Hyderabad Edward Nathan Bags Record Rs 2.5 Crore Package, Highest Ever Since Institute’s Inception

IIT Hyderabad: हैदराबाद के इतिहास में नया रिकॉर्ड; 21 वर्षीय एडवर्ड नाथन वर्गीज को मिला 2.5 करोड़ का पैकेज

Fri, 02 Jan 2026 01:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 01:22 PM IST
सार

IIT Hyderabad: आईआईटी हैदराबाद के कंप्यूटर साइंस के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज ने 2.5 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पैकेज हासिल किया है। यह संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है। नीदरलैंड्स की ट्रेडिंग फर्म ऑप्टिवर ने उन्हें सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में चुना है।
 

विज्ञापन
IIT Hyderabad Edward Nathan Bags Record Rs 2.5 Crore Package, Highest Ever Since Institute’s Inception
एडवर्ड नाथन वर्गीज ने 2.5 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पैकेज हासिल किया है - फोटो : L- X(@IITHyderabad), R- LinkedIn (Edward Nathan Varghese)

विस्तार

IIT Hyderabad: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (IIT Hyderabad) के लिए यह प्लेसमेंट सीजन ऐतिहासिक बन गया है। संस्थान के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज ने 2.5 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पैकेज हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह पैकेज 2008 में आईआईटी हैदराबाद की स्थापना के बाद अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है।

विज्ञापन


यह ऑफर नीदरलैंड्स की ग्लोबल ट्रेडिंग फर्म ऑप्टिवर (Optiver) की ओर से दिया गया है। एडवर्ड जुलाई महीने में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कंपनी से जुड़ेंगे।

विज्ञापन

समर इंटर्नशिप से प्री-प्लेसमेंट ऑफर तक का सफर

एडवर्ड को यह ऑफर दो महीने की समर इंटर्नशिप के बाद प्री-प्लेसमेंट ऑफर के रूप में मिला। चयन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने एक अन्य इंटर्न को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेसमेंट सीजन में ऑप्टिवर ही वह एकमात्र कंपनी थी, जिसके लिए एडवर्ड ने इंटरव्यू दिया।

अपनी सफलता का श्रेय देते हुए एडवर्ड ने आईआईटी टैग, लचीले पाठ्यक्रम और पहले वर्ष से ही कोडिंग व कंपेटिटिव प्रोग्रामिंग पर मजबूत फोकस को अहम कारण बताया।

जेईई मेन में 1100, तो कैट में 120 थी ऑल इंडिया रैंक

एडवर्ड नाथन वर्गीज का जन्म और पालन-पोषण हैदराबाद में हुआ, जबकि उन्होंने कक्षा 7 से 12वीं तक की पढ़ाई बेंगलुरु से की। उन्होंने वर्ष 2022 में जेईई मेन में एआईआर 1100 और जेईई एडवांस्ड में एआईआप 558 रैंक हासिल की थी। इसके अलावा वर्ष 2025 की कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) परीक्षा में उन्होंने 99.96 पर्सेंटाइल स्कोर किया और ऑल इंडिया रैंक 120 प्राप्त की।

विज्ञापन

करियर सर्विसेज ऑफिस में निभाई अहम भूमिका

एडवर्ड का योगदान केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहा। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह आईआईटी हैदराबाद के ऑफिस ऑफ करियर सर्विसेज में ओवरऑल हेड के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस भूमिका में उन्होंने आठ स्टूडेंट मैनेजर्स और लगभग 250 कोऑर्डिनेटर्स की टीम का नेतृत्व किया, जो प्लेसमेंट और इंटर्नशिप प्रक्रियाओं से जुड़ी थी। इससे पहले वह करीब 11 महीने तक इंटर्नशिप सेल कोऑर्डिनेटर भी रहे।

एल्गोरिद्म से फाइनेंस तक फैला है रुचियों का दायरा

अपनी रुचियों को लेकर एडवर्ड कहते हैं कि उनका झुकाव एल्गोरिद्म, कंपेटिटिव प्रोग्रामिंग, फाइनेंस और मैनेजमेंट की ओर है। वह इन क्षेत्रों को गहराई से समझने और समान रुचि रखने वाले लोगों से जुड़ने के इच्छुक हैं।

'किस्मत से मिली नौकरी'

वर्गीज ने कहा कि मुझे पता था कि IIT का नाम कंपनियों को हमारे कैंपस की ओर आकर्षित करेगा और मौजूदा नौकरी बाजार का असर कम से कम होगा। साथ ही, इंजीनियरिंग के पहले साल से ही मैं कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग में था और देश के टॉप 100 में शामिल था। इससे भी मुझे इंटरव्यू क्रैक करने में मदद मिली, साथ ही हमारे पाठ्यक्रम ने भी हमें कई तरह के कोर्स करने का विकल्प दिया। मुझे PPO (पेशेवर ऑफर) मिलना मेरी किस्मत थी।

आईआईटी हैदराबाद के पुराने रिकॉर्ड टूटे

अब तक आईआईटी हैदराबाद में सबसे अधिक पैकेज 2017 में 1.1 करोड़ रुपये का रहा था। वहीं 2023-24 में अधिकतम पैकेज 90 लाख रुपये और 2024-25 में 66 लाख रुपये दर्ज किया गया था। एडवर्ड का 2.5 करोड़ रुपये का ऑफर इन सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए संस्थान के इतिहास में मील का पत्थर बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed