फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   icse board will start board exams for 5th and 8th standard students

ICSE में नए सत्र से 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा

Thu, 08 Jun 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Thu, 08 Jun 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
icse board will start board exams for 5th and 8th standard students

ICSE बोर्ड ने अपनी 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट सुधारने के लिए पुरजोर मेहनत शुरू कर दी है। खबर है कि बोर्ड ने 5वीं और 8वीं कक्षा को भी बोर्ड एग्जाम का दर्जा दे दिया है ताकि शुरुआत से ही बच्चों की नींव मजबूत हो और वो 10वीं में बेहतर रिजल्ट कर सकें। आपको बता दें कि ICSE बोर्ड के छात्रों को अब 5वीं और 8वीं कक्षा में भी बोर्ड की परीक्षा देनी होगी। ये  जानकारी CISCE के सीईओ गैरी अराथून ने दी है। 

विज्ञापन

बोर्ड तैयार करेगा 5वीं और 8वीं का प्रश्न पत्र

icse board will start board exams for 5th and 8th standard students

उन्होंने बताया कि इसमें पास या फेल जैसा कोई प्रावधान नहीं होगा बल्कि ये केवल एक आवधिक मूल्यांकन अभ्यास है जिसे छात्रों के विकास के लिए शुरू किया जाएगा। इसे साल 2018 से लागू किया जाना है। उन्होंने कहा कि बोर्ड 3 अनिवार्य विषयों संस्कृत, योगा और परफॉर्मिंग आर्ट्स की भी शुरुआत करेगा।

योग और परफॉर्मिंग आर्ट्स जैसे विषय कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए अनिवार्य होगा। वहीं संस्कृत को कक्षा 5 से 8वीं तक के बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में एक स्कूल के आंसर पेपर दूसरे स्कूल द्वारा चेक कराए जाएंगे। यहां तक कि 5वीं और 8वीं की परीक्षा का प्रश्न पत्र भी बोर्ड ही तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed