HP Board Result 2018 : आज कभी भी आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि HPBOSE की दसवीं की परीक्षा इस साल 7 मार्च से 20 मार्च तक चली थी। वहीं बारहवीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च को खत्म हुई थी। छात्र HP Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वैसे अब घर बैठे एक क्लिक में आपके पास रिजल्ट पहुंचेगा। इसके लिए छात्रों को अब ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ेगा।
HP Board कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- HP BOARD 12th Result 2018
बता दें कि पिछले साल यानी 2017 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर 25 अप्रैल को 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी हुआ था। परीक्षा 3 मार्च से 28 मार्च 2017 के बीच हुई थी। साल 2017 में करीब 5 लाख 98 हजार 348 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी।
परीक्षा परिणाम 72.89 प्रतिशत रहा था। बोर्ड ने पिछली बार 27 दिनों में 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था।
हिमाचल बोर्ड साल 1969 से प्रदेश में सक्रिय है और इसका मुख्यालय हेड क्वार्टर शिमला में था, लेकिन इसे धर्मशाला ट्रांसफर कर दिया गया। इस बोर्ड में करीब 8,000 स्कूलें रजिस्टर्ड हैं। वर्तमान में बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं, जेबीटी और टीटीसी परीक्षा का आयोजन करता है।
- 2017 में एचपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 1,15,311 छात्र उपस्थित हुए और औसत पास प्रतिशत 67.57% था।
- वर्ष 2017 में एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। पिछले साल शीर्ष स्थान पर एक लड़की थी।
- वर्ष 2017 में, ज्यादा वेब ट्रैफिक और छात्रों की एक बड़ी संख्या के कारण, एक साथ अपने परिणामों की जांच ने एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर बुरी तरह से ठप हो गया था। हालांकि, कुछ मिनटों के बाद तकनीकी गड़बड़ी सुधरने से वेबसाइट दोबारा काम करने लगी थी।
- यदि आप अपने एचपी बोर्ड 2018 के 10वीं के रिजल्ट की जांच में अवांछित विलंब से बचना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपने रिजल्ट यहां तुरन्त प्राप्त कर सकते हैं। तुरन्त रिजल्ट पाने के लिए हमारी साइट के रिजल्ट पेज को बुकमार्क करें।
कमेंट
कमेंट X