फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   how to crack a interview

इंटरव्यू के दौरान घबराहट पर काबू कैसे पाएं

Fri, 14 Oct 2016 03:10 PM IST
बीबीसी/ रिया वेसेल
बीबीसी/ रिया वेसेल Updated Fri, 14 Oct 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
how to crack a interview
जब हम इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो बहुत नर्वस होते हैं। कई बार ये घबराहट हम पर इतनी भारी पड़ती है कि हमारे हाथ में आई नौकरी निकल जाती है।
विज्ञापन


अक्सर लोग ये सोचते हैं कि अच्छा सीवी, अच्छा प्रेजेटेशन और सवालों के सही जवाब देने से नौकरी मिल जाएगी।
लेकिन अगर आपकी बॉडी लैंग्वेज में घबराहट है तो बहुत मुमकिन है कि शानदार रिज्यूमे होने के बावजूद नौकरी आपको न मिले।
नौकरी के इंटरव्यू में अक्सर लोगों के हाव-भाव और संकेत देखे जाते हैं। हाव-भाव आपके मिज़ाज के बारे में बहुत सी बातें कह जाते हैं।

कई बार ये सामने वाले को ऐसी बातें भी बता जाते हैं जिन्हें आप छुपाना चाहेंगे। सबसे बड़ी बात ये कि अक्सर हम ये जान ही नहीं पाते कि हम अपने हाव-भाव से अपनी कमजोरी जाहिर करते हैं।
जान-बूझकर या अनजाने में बार-बार अपनी पलकें खोलना-बंद करना, अपनी अंगूठी घुमाने या बाल छूने जैसी हरकतें, आप पर भारी पड़ सकती हैं।

जर्मनी के फैंकफर्ट शहर में इमेज सलाहकार इजाबेल शुर्मन कहती हैं कि आप सिर्फ जुबान से संवाद नहीं करते। आपका शरीर भी बोलता है।

अगर आप दोनों पैर जोड़कर बैठते हैं तो ये संदेश जाता है कि आप असुरक्षित महसूस करते हैं

how to crack a interview
इंटरव्यू के दौरान अगर आप सामने वाले से आंख मिलाकर बात नहीं करते तो इसका ये मतलब निकाला जा सकता है कि आप भरोसे के काबिल नहीं।

अगर आप दोनों पैर जोड़कर बैठते हैं तो ये संदेश जाता है कि आप असुरक्षित महसूस करते हैं। अमरीका के मिलवाकी शहर में नौकरी की तलाश कर रहे दो युवाओं ने कई बार नाकामी के बाद एक कोच से संपर्क किया। फिर जब उन्हें अपने इंटरव्यू के वीडियो दिखाए गए तो वो खुद हैरान रह गए।

उन दोनों युवकों को ट्रेनिंग देने वाली जैनिस बर्च बताती हैं कि जब वीडियो के जरिए, उन युवकों को उनके हाव-भाव की कमियां बताई गईं, तो, उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।

वो दोनों ही इंटरव्यू के दौरान लगातार सिर हिला रहे थे। उन्होंने कम से कम तीन सौ बार हामी भरने के लिए सिर झुकाया।
इससे संकेत मिला कि वो जी-हुजूरी में यकीन रखते हैं। हर इंटरव्यू में ऐसा ही होने की वजह से उन्हें नौकरी मिलनी मुश्किल हो रही थी।

जैनिस बर्च ऐसे लोगों की मदद करती हैं जो करियर में आगे बढ़ने के लिए बेकरार हैं। वो उन्हे ऐसे ही वीडियो दिखाकर, हाव-भाव की कमियां बताती हैं। फिर उन्हें सुधारने की टिप्स देती हैं।

अच्छी बात ये है कि आप अपने इन गलत हाव-भावों से छुटकारा पा सकते हैं। शर्त ये है कि आपका इरादा पक्का हो।
सबसे पहले तो आपको अपनी आदतों के बारे में पता करना होगा। फिर उन गड़बड़ियों को दूर करना होगा जो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराहट होने पर आप खुद ही किसी इंटरव्यू करने वाले से बात करने का अभ्यास कर सकते हैं

how to crack a interview
घबराहट होने पर आप खुद ही किसी इंटरव्यू करने वाले से बात करने का अभ्यास कर सकते हैं। जैसे, बहुत से लोगों को उंगलियां चटखाने की आदत होती है।
ये आदत आपकी घबराहट का संकेत देती है। इस आदत पर आसानी से काबू पाया जा सकता है।

कुछ लोगों के अंदर सामने वाले से आंख झुकाकर बात करने की आदत होती है। ध्यान देकर इस आदत से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
जानकार सलाह देते हैं कि बुरी आदतों को मानना, उनसे छुटकारा पाने की पहली शर्त होती है।

डेनिएला लेहमन स्टीन, फ्रैंकफर्ट की एक कंपनी में ही एचआर टीम की प्रमुख हैं। वो बताती हैं कि जब उन्हें इंटरव्यू लेने की ट्रेनिंग दी जा रही थी, तो उन्हें लोगों के हाव-भाव से उनके किरदार के बारे में समझने के नुस्खे भी बताए गए।

हालांकि डेनिएला कहती हैं कि वो सिर्फ किसी के हाव-भाव के आधार पर नौकरी देने, न देने का फैसला नहीं करतीं। मगर किसी की आदतें, उसके नौकरी पाने में अहम रोल निभाती हैं।
डेनिएला कहती हैं कि बहुत से लोग खुद को आजाद ख्याल, बेहद खुले दिमाग वाला बताते हैं। मगर वो हाथ बांधकर, पैर इकट्ठे करके बैठते हैं। साफ है कि वो झूठ बोल रहे होते हैं।
वैसे डेनिएला मानती हैं कि किसी की बुरी आदत हो और वो खुलकर इसे माने तो उसकी ईमानदारी अच्छी मानी जाती है। जैसे किसी को खुजली करने की आदत हो। इससे चकत्ते पड़ जाते हों, तो, वो हंसी-हंसी में इसका जिक्र इंटरव्यू के दौरान करके, सामने वाले का भरोसा जीत सकता है। अमरीका की जैनिस बर्च करती हैं कि घबराहट अक्सर मनोवैज्ञानिक वजहों से होती है। अगर आपको वो वजह मालूम हो जाए, तो उस पर काबू पाना आसान हो जाता है। कई बार इंटरव्यू की अच्छी तैयारी न होने पर भी लोग नर्वस होते हैं। अगर आपको ये पता है तो आप अच्छे से तैयारी कर लीजिए। इससे आपकी आधी से ज्यादा मुश्किल आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

बार-बार हामी भरने के लिए सिर न हिलाएं

how to crack a interview
इंटरव्यू की वजह से डरा इंसान

इंटरव्यू की तैयारी अच्छी होगी तो आप अपने हाव-भाव से ज्यादा, अपनी बातों से अच्छा असर छोड़ पाएंगे। आखिर सामने वाले को इस बात से क्या फर्क पड़ता है कि आप अपने हाथ कितनी बार रगड़ते हैं। उसे तो आपकी काबिलियत परखनी होती है।

डेनिएला भी कहती हैं कि किसी को उसके सिर्फ एक हाव-भाव से परखना उस इंसान के साथ नाइंसाफी होगी। इसके लिए कम से कम पांच आदतों पर गौर फरमाना चाहिए।
डेनिएला ने हाल ही में बॉडी लैंग्वेज समझने की ट्रेनिंग ली है। वो कई बार नौकरी के लिए आए शख्स से जान-बूझकर सवाल करती हैं कि मुझे आपके चेहरे पर असमंजस का भाव दिखा या क्या आपको बात समझ में नहीं आई?

इस तरह वो सामने वाले की खूबियां और कमियां जानने की कोशिश करती हैं।
आखिर में किसी को नौकरी मिलेगी या नहीं, ये सिर्फ हाव-भाव पर नहीं निर्भर करता। इसका फैसला उसकी काबिलियत, उसकी पैसे की मांग जैसी और भी अहम बातों पर निर्भर करता है।

मगर घबराहट और बुरे हाव-भाव पर काबू पाने के लिए आप कुछ नुस्खे आजमा सकते हैं-
1. बार-बार हामी भरने के लिए सिर न हिलाएं। इससे सामने वाले को लगता है कि आप जी-हुजूरी और चापलूसी करने वाली जमात से हैं।
2. बार-बार आप अपने पैरों को आपस में जोड़कर, या, एक-दूसरे पर चढ़ाकर न बैठें. पैर को लगातार हिलाएं भी नहीं। इससे आपकी घबराहट साफ जाहिर होती है
3. अपने होंठ न बंद रखें और न ही चबाएं। इससे लगता है कि आप पूरी तैयारी के साथ इंटरव्यू के लिए नहीं आए हैं।
4. इंटरव्यू के दौरान आंखों ही आंखों में पूरे कमरे का मुआयना करने से बचें। इससे संकेत जाता है कि आपका ध्यान इंटरव्यू पर नहीं है।
5. लगातार बैठे रहने से गर्दन दर्द होने लगती है। मगर इंटरव्यू के दौरान गर्दन को घुमाकर खुद को रिलैक्स करने की कोशिश बिल्कुल न करें। ये बेहूदा हरकत मानी जाएगी इन नुस्खों की मदद से आप अपने अगले इंटरव्यू को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed