प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुद को परखें, अब www.safalta.com पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी पाने की लालसा लिए लाखों अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। इनमें काफी बड़ी संख्या ऐसे छात्रों की होती है जिन्हें अपनी क्षमता को परखने के लिए एक उचित प्लेटफॉर्म नहीं होता है। अपनी तैयारी का बेहद करीब से आकलन करने का एकमात्र जरिया मॉक टेस्ट पेपर होता है। इसका कारण यह है कि एक ओर जहां यह परीक्षा के पैटर्न से ठीक-ठीक अवगत कराता है, वहीं अभ्यर्थी की क्षमता की झलक भी देता है। आज के दौर में दिन-प्रतिदिन कठिन होते जा रहे परीक्षा के स्तर को देखते हुए मॉक टेस्ट पेपर का अभ्यास सभी अभ्यर्थियों की जरूरत बन गई है। शहर हो गांव आज के समय में इंटरनेट की पहुंच हर जगह तेजी से फैल रही है। छात्रों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला पब्लिकेशन की वेबसाइट safalta.com ने खुद को परखें नाम से एक अद्भुत प्लेटफॉर्म तैयार किया है।
'खुद को परखें' सेक्शन में एसएससी, बैंकिंग, टीचिंग, रेलवे, पुलिस आदि एक दिवसीय परीक्षाओं के मॉक टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराए गए हैं। अपनी परीक्षा के आधार पर मॉक टेस्ट पेपर के चयन से आप अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से कर सकते हैं। मॉक टेस्ट के जरिये आप जान सकते हैं कि परीक्षा में किस प्रकार से टाइम मैनेजमेंट करना है। किस विषय को कितना समय देना है, किस विषय को आप जल्दी कर लेते हैं, किस विषय पर मेहनत की जरूरत है और कौन सा विषय ऐसा है जो तैयार तो है पर समय सीमा में पूरा नहीं हो पर रहा है। मॉक टेस्ट परीक्षा से पहले अपनी तैयारी का और खुद की क्षमता को परखने का एक बहुत ही उपयुक्त माध्यम है। किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है परंतु मेहनत करें कहां उसके लिए एक प्लेटफार्म की जरूरत होती है और वह प्लेटफार्म हम आपको उपलब्ध करा रहे हैं। इसके माध्यम से आप बहुत आसानी से परीक्षा के लिए तैयारी कर सकते हैं और बहुत जल्द सफलता पा सकते हैं। मॉक टेस्ट को हमने अपने एक्सपर्ट की मदद से पिछली परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्नों व उन महत्वपूर्ण प्रश्नों जिनका आने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना अधिक है उनको सामिल करके तैयार किया है। वेबसाइट उपलब्ध मॉक टेस्ट को हल करने के बाद आप के भीतर परीक्षा को लेकर एक नयी ऊर्जा का संचार होगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ जाएगा। साथ ही परीक्षा से पहले होने वाली घबराहट भी दूर होगी क्योंकि ये मॉक टेस्ट पेपर बिल्कुल उसी पैटर्न पर आधारित हैं जैसा कि आपको परीक्षा हॉल में प्रश्नपत्र मिलेगा। इसलिए आप अपनी परीक्षा की तैयारी करने, अपने भीतर आत्मविश्वास लाने और सफलता पाने के लिए मॉक टेस्ट जरूर हल करें जिससे कि आप परीक्षा के लिए खुद को औरों से बेहतर बना सकें।
कमेंट
कमेंट X