फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   how to be successful in competitive exams

अगर कॉम्पीटेटिव एग्जाम में चाहिए सफलता तो अपनाएं ये टिप्स

Tue, 07 Mar 2017 11:35 AM IST
शिवेंदु शेखर
शिवेंदु शेखर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
how to be successful in competitive exams

हम प्रतियोगिता के दौर में जी रहे हैं जहां हर कोई रेस में शामिल है और आगे निकलना चाहता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि कैसे? जब हर कोई रेस में आगे निकलने के लिए ही दौड़ रहा है तो हम इसमें सबसे आगे कैसे निकलें। 

विज्ञापन


आइए हम आपको कुछ टिप्स देते हैं जिस पर अगर आप काम शुरू कर दें तो आपकी सफलता निश्चित है। बड़ी से बड़ी बाधा भी आपको हिला नहीं पाएगी।

 


 

क्वालिटी एजुकेशन

how to be successful in competitive exams

क्वालिटी एजुकेशन


पढ़ाई तो हर कोई करता है लेकिन सही तरीके से पढ़ाई और सिर्फ पढ़ाई करने के बीच जो बारीक अंतर है उसे समझना सबसे ज्यादा जरूरी है। आपको बता दें कि गाइड और बुलेट नोट्स जरूर पढ़ें। हालांकि संबंधित किताबों का भी अध्ययन जरूर करें। 

पिछले साल के प्रश्नपत्रों  के अनुरूप तैयारी: इस पर जरूर नजर रखें कि जिस परीक्षा की तैयारी आप कर रहे हैं उनमें सवाल किस तरह से पेश किए जाते हैं। इससे आपको सवालों के जवाब दिमाग में आसानी से सेट करने में मदद मिलेगी। एग्जाम हॉल में पहुंचने के बाद आपको कम से कम मेहनत से जवाब मिल जाएगा।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

समसामयिक मुद्दों पर नजर

how to be successful in competitive exams

समसामयिक मुद्दों पर नजर

आज कल लगभग हर एक प्रतियोगिता परीक्षा में करंट अफेयर्स के मुद्दों पर सवाल जरूर पूछे जाते हैं और इसकी सबसे खास बात ये होती है कि इसके लिए किसी विशेष तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन अगर आप इसको कुंजी या गाइड से रटने की कोशिश करेंगे तो आप फेल होंगे। इसीलिए बेहतर है रोजाना की घटनाओं पर नजर बनाए रखें। अखबार और न्यूज चैनल कभी कभार देख ही लें। 

 

विज्ञापन

​लगातार प्रैक्टिस और आत्मविश्वास

how to be successful in competitive exams

लगातार प्रैक्टिस

'प्रैक्टिस मेक्स अ मैन परफेक्ट' कहावत को अगर आप सच में अमल करना चाहते हैं तो छात्रों के लिए कोई भी परीक्षा मुश्किल नहीं होगी। खुद से घर में बैठ कर खुद का टेस्ट कर लें, इससे आपको अपनी तैयारी का अंदाजा होता रहेगा। किन कमजोर सब्जेक्ट पर आपको और काम करने की जरूरत है इस पर भी आपका ध्यान बना रहेगा। 


आत्म विश्वास

आत्म विश्वास हर सफलता की कुंजी है। इसके लिए अलग से कुछ करना नहीं होता है सिर्फ अपने काम को सही दिशा में लगन से करना होता है और अपने विचारों को हमेशा सकारात्मक रखने की जरूरत होती है।

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देंगे तो निश्चित रूप से आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed