फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   higher study in forigen check these points

विदेश में पढ़ाई के नाम पर हो रहा है ये गंदा खेल

Fri, 12 Dec 2014 11:03 AM IST
आफताब अजमत/देहरादून।
आफताब अजमत/देहरादून। Updated Fri, 12 Dec 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
higher study in forigen check these points
अगर आप विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ पड़ताल जरूर कर लें। दरअसल, विदेश में शिक्षा के नाम पर सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा होता है। खुद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी अपनी वेबसाइट पर ऐसी तमाम शिकायतों के बाद विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं।
विज्ञापन


यूजीसी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ऐसे युवा जो विदेश के किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो उन्हें एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) से संपर्क करना चाहिए। एआईयू के पास सभी देशों के वैध विश्वविद्यालयों की पूरी जानकारी होती है। इसके अलावा यूजीसी की वेबसाइट पर भी लगातार ऐसी जानकारी जारी होती रहती है।
विज्ञापन


यहां करें संपर्क
एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी, 16 कमांडेंट इंद्रजीत गुप्ता मार्ग (कोटला मार्ग), नई दिल्ली। फोन नंबर -011-23230059, 23232305, 23233390, 23231097, 23232429, 32232435, फैक्स नंबर -011-23232131, वेबसाइट : {{www.ugc.ac.in, www.aiuweb.org
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देख सकते हैं विश्वविद्यालय की रैंकिंग
www.usnews.com, www.ft.com, www.timeshighereducation.co.uk www.businessweek.com

रैंक भी जान लें
फर्जीवाड़े से बचने के लिए विदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिले से पहले पड़ताल कर लें। इसके लिए कुछ विश्वस्तरीय वेबसाइट्स पर उनकी वैश्विक रैंक दी जाती है। यह रैंक उस संस्थान की रेपो की जानकारी देती है। इसके अलावा उन विश्वविद्यालयों की वेबसाइट्स पर जाकर उनकी पूरी जानकारी लें। वहां के एल्युमिनाई से ईमेल के माध्यम से बातचीत कर संस्थान के बारे में पूछ सकते हैं।

बिना परीक्षा डायरेक्ट एडमिशन से बचें
अहम बात यह भी है कि बिना परीक्षा के डायरेक्ट एडमिशन से बचें, क्योंकि इससे फ्रॉड की संभावना ज्यादा रहती है। किसी भी विश्वविद्यालय की जानकारी के लिए यूएस न्यूज, एफटी, टाइम्स, ब्लूमबर्ग आदि वेबसाइट पर रैकिंग देखने के बाद आगे बढ़ें।


हमारे पास भारत की शिक्षा पद्धति के सापेक्ष दुनिया के सभी विश्वविद्यालयों की सूची है। अगर कोई छात्र एडमिशन लेना चाहता है तो वह पहले से ही उस कोर्स की भारत में वैद्यता की जानकारी ले सकता है। विदेश शिक्षा के लिए लोन लेने पर बैंक भी यहीं से वेरिफाई करते हैं। एसोसिएशन के पास यह भी जानकारी है कि किस देश का कौन सा विवि वैध है। -डा. दुर्ग सिंह चौहान, सचिव, एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी
एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज से ले सकते हैं जानकारी
कई विदेशी वेबसाइट्स पर भी जान सकते हैं विदेशी विवि की रैंक
विनीत गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed