{"_id":"59106ec54f1c1bc617850fef","slug":"haryana-board-exam-2017-results-will-be-declared-after-20th-may-rumor-spreading-on-wats-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Board Exam 2017: 20 मई को जारी होगा रिजल्ट","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Haryana Board Exam 2017: 20 मई को जारी होगा रिजल्ट
amarujala.com- Presented By: शिवेन्दु शेखर
Updated Mon, 08 May 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम 20 मई को घोषित होगा। सबसे पहले 10 वीं कक्षा का परिणाम घोषित किए जाएंगे। उसके बाद 12वीं एवं ओपन स्कूल के नतीजे आएंगे। इसके लिए हरियाणा बोर्ड ने ऑनलाइन फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ केंद्रों पर आनसर शीट जांच का कार्य एक दो दिन में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप पर 12 मई को परिणाम घोषित होने का मैसेज सामने आने के बाद बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि इतनी जल्दी परिणाम घोषित नहीं किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम को एक साथ भी घोषित नहीं किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने बताया कि 20 मई से परीक्षा परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
पहले 10वीं के नतीजे आएंगे। इसके बाद 12वीं के नतीजे घोषित होंगे। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप पर चल रही सूचनाएं गलत हैं।
इससे पहले पिछले महीने एक घोषणा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्कूल मुखिया को पत्र जारी कर इस बार बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित करने के भी निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
यह पुरस्कार प्रदेश सरकार की तरफ से शुरू किया गया है। माना जा रहा है कि इससे बोर्ड परीक्षा में सकारात्मक परिणाम के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।
कमेंट
कमेंट X