GLA University: बीटेक के 50 से अधिक छात्रों ने ‘गेट‘ परीक्षा में पाई सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NAAC से ‘ए‘ ग्रेड प्राप्त उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के लिए प्रख्यात जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के बीटेक के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा के घोषित परिणामों में शानदार सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विश्वविद्यालय में बीटेक मैकेनिकल के छात्र आशीष सारस्वत, इलेक्ट्रॉनिक एण्ड कम्यूनिकेशन के छात्र दीपक अग्रवाल, सिविल के छात्र आदित्य कोठारी, इलेक्ट्रॉनिक एण्ड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमित मिश्रा ने बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा की उत्कृष्ट शिक्षा के बल पर उन्होंने गेट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। आशीष अपनी इस सफलता के पीछे अपने शिक्षकों और माता-पिता का अशीर्वाद मानते हैं। उनका कहना है कि पढ़ाई के दौरान संस्थान के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
बीटेक कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग की छात्रा त्रिप्ती अग्रवाल ने बताया कि उनका प्लेसमेंट विश्वविद्यालय से कैंपस रिक्रूटमेंट के दौरान इंफोसिस टेक्नोलॉजी में हो चुका है। गेट एग्जाम में सफलता के बाद और अच्छी कंपनी में मौके मिलेंगे। उन्होंने बताया कि आईआईटी तथा एनआईआईटी में प्रवेश के लिए भी ‘गेट‘ को तवज्जो दी जाती है।
गेट परीक्षा में सफलता पर उन्होंने बताया कि यह सफलता उन्हें विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा के कारण हासिल हुई है।
सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोशाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल ने ‘गेट‘ एग्जाम में सफलता हासिल करने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऊंची सोच, कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय ही किसी विद्यार्थी को सफलता की ओर ले जाते हैं। विद्यार्थी के विचार, उसकी दृष्टि कई बार उसके जीवन की दशा और दिशा निर्धारित करती हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा ‘गेट‘ में 50 से अधिक छात्रों के सफलता हाथ लगी। छात्रों की यह सफलता ही उत्कृष्ट शिक्षा की ओर इशारा करती है। इस अवसर पर बीटेक के सभी विभागों के पदाधिकारी डॉ. सर्वेश चन्द्र, डॉ. पीयूष सिंघल, डॉ. आनंद सिंह जलाल, प्रो. विनय कुमार देवलिया, डॉ. संजय कुमार मौर्या एवं शिक्षकों ने छात्रों की सफलता की प्रशंसा की।
इनको मिली ‘गेट‘ परीक्षा में सफलता
बीटेक कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग के छात्र हिमांशु सारस्वत, सोनवीर तोमर, शुभम नागरिया, त्रिप्ती अग्रवाल, नैनसी बंसल, त्रिपती सागर, इलेक्ट्रॉनिक एण्ड कम्यूनिकेशन के गुंजन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, शिवम दुबे, प्रबुद्ध खरे, वैभव रस्तोगी, स्वपनिल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विजय गौरव, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के अनुज जैन, अमित मिश्रा, हिमांशु नेग, राजीव, गौरव दिवाकर, अंकित सिंह, आयुश पाण्डेय।
सिविल इंजीनियरिंग के राजकमल अरोरा, जितेन्द्र सिंह, चंद्रमनी कांत नायक, सुमित कुमार, धीरज राना, मुकुल श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र यादव, प्रभात कुमार राजपूत, प्रशांत खरे, अनिल कुमार, विश्वेन्द्र सिंह, दीपक कुशवाह, शाहजिया, शिवांग बंसल, योगेन्द्र सिंह, अमित यादव, मोहित सैनी, अमृत मिश्रा, आदित्या कोठारी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के आशीष सारस्वत, प्रवीन सारस्वत, कुलदीप यादव, अमित कुमार गुप्ता, गौतम कुमार, विवेक कुमार रोनियार, वीरेन्द्र सिंह, निखिल सिंह, अंशुमन चित्रांग, शुभम सचदेवा, शशांक शेखर ने ‘गेट‘ परीक्षा में सफलता हासिल की है।
कमेंट
कमेंट X