फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   gla university mathura records high placement for m tech students

GLA University मथुरा में एमटेक के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट की बहार

Tue, 02 May 2017 07:34 PM IST
amarujala.com- अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
amarujala.com- अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Tue, 02 May 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
gla university mathura records high placement for m tech students
डॉ दिलीप सिंह

जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में एमटेक छात्रों के लिए शानदार प्लेसमेंट को देखकर ये कहा जा सकता है कि छात्रों के लिए कैंपस में प्लेसमेंट की बहार आ गई है। एमटेक इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए जानी-मानी कंपनियां लगातार दस्तक दे रही हैं। आधा दर्जन से अधिक छात्र ऐसे हैं जिन्हें एक से ज्यादा कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं। 

विज्ञापन


जीएलए विश्वविद्यालय का एमटेक सिविल, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एनर्जी सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहित अन्य ब्रांचों में इंजीनियरिंग की डिग्री देता है।
विज्ञापन


सभी विभागों के छात्रों हेतु प्लेसमेंट के लिए एक स्पेशल वर्कशॉप, गेस्ट लेक्चर, कॉन्फ्रेंस, पीपीटी क्लासेज आयोजित करायी जा रही हैं। प्रोफेसरों द्वारा इन्हीं एक्सट्रा गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों के सामने पेश होने और इंटरव्यू देने के गुण सिखाए जा रहे हैं। इनमें कुछ मनोवैज्ञानिकों को भी शामिल किया गया है, जिससे छात्र इंटरव्यू बोर्ड के सवालों के आसानी से जवाब दे सकने में सक्षम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफोसिस एवं आईबीएम कंपनी में चयनित छात्रा अंकिता जैन ने बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय के एमटेक के छात्रों के प्लेसमेंट के लिए मल्टीनेशनल कंपनियां आती हैं। अंकिता ने बताया कि सबसे पहले वो इंफोसिस कंपनी में प्लेसमेंट के लिए बैठीं और कामयाबी हासिल कर ली लेकिन अपने हुनर को आजमाने के लिए छात्रा ने आईबीएम में भी इंटरव्यू दिया जिसमें फिर से सफलता हाथ लगी।अपनी सफलता का श्रेय वो जीएलए यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के सिखाए टिप्स और सहयोग को देती है।

gla university mathura records high placement for m tech students
जीएलए

सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी आईबीएम इंडिया  जो कि भारत की बेहतर सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी है। इसमें जीएलए एमटेक के कई छात्र सेवाएं दे रहे हैं। विप्रो में चयनित एमटेक के छात्र पुष्कर दीक्षित ने बताया कि पढ़ाई के बाद प्रत्येक छात्र के लिए नौकरी पाना किसी चुनौती से कम नहीं होता, लेकिन जीएलए की बेहतरीन शिक्षा हर चुनौती को पीछे छोड़ते हुए कामयाबी हासिल करने की ओर अग्रसर करती है। मुझे यहां पढ़ाई करने पर गर्व है कि जीएलए से एमटेक कर मुझे विप्रो कंपनी में प्लेसमेंट मिला।

विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद सिंह जलाल तथा एमटेक काॅर्डिनेटर डाॅ. दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक छात्र को रोजगार दिलाना जीएलए का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अंदर मानवीय मूल्यों को हमेशा बनाए रखें, जिससे कामयाबी की राह में कभी भी कोई अड़चन पैदा नहीं हो सकती। 

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अच्छे छात्रों को एमटेक हेतु आकर्षित करने के लिए विश्वविद्यालय ने स्कॉलरशिप की व्यवस्था भी रखी है जिसमें गेट पास छात्रों को एक लाख 33 हजार तथा अन्य छात्रों के लिए एक लाख 5000 रुपये की स्कॉलरशिप की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed