फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   GLA UNIVERSITY CELEBRATES NATIONAL SPORTS DAY

जीएलए विश्वविद्यालय में जोश के साथ मनाया गया 'राष्ट्रीय खेल दिवस'

Mon, 04 Sep 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Mon, 04 Sep 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
GLA UNIVERSITY CELEBRATES NATIONAL SPORTS DAY
S - फोटो : S

जीएलए विश्वविद्यालय के खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेलकूद दिवस के अवसर पर  'क्रॉस कंट्री रेस' का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 150 से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन



जीएलए के प्रतिकुलपति प्रोफेसर आनंद मोहन अग्रवाल ने 'क्रॉस-कंट्री रेस' का शुभारम्भ छात्रों को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रोफेसर अग्रवाल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि दौड़ लगाने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और शरीर मजबूत भी बनता है। 

विज्ञापन

कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों ने लिया हिस्सा

GLA UNIVERSITY CELEBRATES NATIONAL SPORTS DAY

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्तिथ हुए उत्तम गोस्वामी एवं कैलाश चंद्र वर्मा ने मौके पर कहा कि खेलकूद जीवन में इंद्रधनुष के रंगो की तरह है। जिस तरह इंद्रधनुष के हर रंग का एक महत्व है ठीक उसी तरह हर खेल की एक विशेषता होती है। उन्होंने कहा हमारे सामने अनेको ऐसे उदाहरण हैं जैसे जितने भी अच्छे क्रिकेटर है या फुटबॉलर हैं उनमें से कई ने प्रोफेशनल कोर्स भी किया है।

जीएलए विश्वविद्यालय  क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय खेलकूद दिवस के अवसर पर आयोजित क्रॉस-कंट्री रेस की तैयारी सप्ताह पूर्व से की जा रही थी। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में एक ट्रैक तैयार किया गया जिसमें सुरक्षा व मेडिकल की सुविधा के सभी इंतजाम थे। इसके साथ-साथ छात्र खेल भावना के विपरीत न जाए इसका भी पूरा ध्यान रखा गया। इस आयोजन में कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

छात्रा शिल्पी ने 13 मिनट 5 सेकेंड में दौड़ पूरी की

GLA UNIVERSITY CELEBRATES NATIONAL SPORTS DAY

इस क्रॉस कंट्री रेस में सभी छात्रों ने अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन किया जिसमें बीटेक विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र दीपक सिंह ने 11 मिनट 22 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर निहाल आर्या रहे जिन्होंने रेस को 12 मिनट 43 सेकेंड में सामाप्त किया तथा तीसरे स्थान पर रहे आनंद यादव ने 12 मिनट 56 सेकेंड में रेस पूरी की।



वहीं छात्राओं की दौड़ में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा शिल्पी ने 13 मिनट 5 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान पर शिवानी ने रेस को 13 मिनट 46 सेकेंड में पूर्ण किया तथा तृतीय स्थान पर संगम रही।

विज्ञापन

20 में से 10 धावक मेडल से सम्मानित हुए

GLA UNIVERSITY CELEBRATES NATIONAL SPORTS DAY

क्रॉस कंट्री रेस के अंतर्गत श्रेष्ठ 20 धावकों का चयन किया गया। इन 20 धावकों में से 10 धावक मेडल से सम्मानित हुए। जीएलए के प्रतिकुलपति प्रोफेसर आनंद मोहन अग्रवाल एवं उत्तम गोस्वामी और केसी वर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जेपी सिंह, अमित शर्मा, बृजबिहारी सिंह, मनीष शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, मोनेश तेवटिया, अमित सिंह एवं छात्रों में अंकुश तिवारी, शिवम सिंह, हेमंत गोलू आदि उपस्तिथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed