GLA University: 1800 छात्रों को प्लेसमेंट के जरिए मिली नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है अगर कुछ करने की लगन और जज्बा हो तो किस्मत पलटते देर नहीं लगती। ऐसी ही लगन जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के छात्रों में उत्कृष्ट शिक्षा ने पैदा कर दी है।
1800 छात्रों का चयन विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा को तो दर्शाता ही है बल्कि लगातार बढ़ रहे प्लेसमेंट ग्राफ की ओर भी इशारा करता है। विदित रहे कि जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में देश-विदेश की जानीं-मानीं कंपनियां लगातार दस्तक दे रही हैं जो कि कैंपस प्लेसमेंट के जरिए छात्रों को रोजगार प्रदान कर रही हैं।
कंपनियों की विश्वविद्यालय में दस्तक को देखकर छात्रों में भी जुनून देखने को मिल रहा है। विश्वविद्यालय में 200 से अधिक कंपनियों ने दस्तक देकर ग्रुप डिस्कशन, लिखित व मौखिक परीक्षा के माध्यम से 1800 छात्रों को रोजगार दिया है। जेनपेक्ट में चयनित छात्रा शिवानी सिंह ने अपनी कामयाबी का श्रेय विश्वविद्यालय प्रशासन को देते हुए कहा कि जीएलए ने उनके करियर को एक नई राह प्रदान की है। यहां की शिक्षा पद्धति और वातावरण अद्वितीय है। शिक्षक भी छात्रों के साथ, उन्हें अच्छी शिक्षा देने के लिए काफी परिश्रम करते हैं।
स्पून माइक्रो प्रोसेसिंग में चयनित छात्र चेतन शर्मा ने अपने चयन का श्रेय माता-पिता व विश्वविद्यालय को देते हुए कहा कि आज साक्षात्कार में सफल होने के लिए उनके विभाग के शिक्षकों ने न केवल गुरुमन्त्र दिये बल्कि कम्पनियों में किस तरह साक्षात्कार दिए जाते हैं उसी प्रकार से ग्रुप डिस्कशन कराया। छात्र ने बताया कि विश्वविद्यालय एक प्लेसमेंट हब के रूप में उभर रहा है।
छात्रों के अच्छी संख्या में चयन से प्रसन्न विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में करिकुलम डिजाइन और डेवलपमेंट रिसर्च, कंस्लटेंसी, इंफ्रास्ट्रक्चर, टीचिंग, लर्निंग और इवेल्यूएशन, स्टूडेंट सपोर्ट एण्ड प्रोग्रेशन, गर्वनेंस लीडरशिप और मैनेजमेंट तथा इनोवेशन और बेस्ट प्रेक्टिसेस उच्चतर स्तर की है। इससे छात्र रोजगार परक बनने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि छात्रों की बेस्ट प्रेक्टिसेस को देखते हुए कैंपस रिक्रूटमेंट के लिए कई बड़ी कंपनियां पहले ही आ चुकी हैं, जिससे छात्रों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वर्तमान सत्र में कम से कम 30 कंपनियों द्वारा लगभग 300 छात्रों का चयन होने की पूरी संभावना है, जो कि उनके अनुमान से जीएलए और प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए इतिहास बनकर उभरेगा।
कमेंट
कमेंट X