{"_id":"58edbb2b4f1c1b9d36cf7138","slug":"genpact-and-other-companies-will-visit-du-for-campus-placement","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में प्लेसमेंट के लिए पहुंच रही हैं जेनपैक्ट और दूसरी कंपनियां","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
डीयू में प्लेसमेंट के लिए पहुंच रही हैं जेनपैक्ट और दूसरी कंपनियां
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए 2016 अक्टूबर से ही प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। इस पूरे प्लेसमेंट सीजन का अब अंतिम दौर चल रहा है। अंतिम सत्र का आखिरी प्लेसमेंट राउंड 17 और 19 अप्रैल को होना है।
विज्ञापन
इन दो दिनों के दौरान दो बड़ी कंपनियां नौकरी के ऑफर के साथ कैंपस पहुंच रही हैं। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान छात्रों को 3 से 5 लाख तक का पैकेज मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आपको बताते दें कि डीयू प्रशासन इस बार 18 और 19 अप्रैल को दो दिवसीय इंटर्नशिप और कंपीटेंसी फेयर भी लगाने जा रहा है जिसमें कई कंपनियां समर इंटर्नशिप के लिए छात्रों का चयन करेंगी। ये दोनों ही प्रक्रिया लगभग एक साथ चलेंगी। एक तरफ जहां छात्रों के प्लेसमेंट के लिए कंपनियां आएंगी वहीं दूसरी तरफ छात्रों के इंटर्नशिप के लिए भी चयन प्रक्रिया चल रही होगी।
विज्ञापन
17 अप्रैल को कैंपस में जहां एक तरफ जेनपैक्ट जैसी बड़ी कंपनी पहुंच रही है। वहीं 19 अप्रैल को एक फार्मास्यूटिकल कंपनी छात्रों का चयन करेगी। डीयू प्रशासन को उम्मीद है कि अन्य सभी प्लेसमेंट सेशन की तरह ये सेशन भी छात्रों के लिए अच्छा रहेगा।
मालूम हो कि अक्टूबर से शुरू हुए प्लेसमेंट सेशन में अभी तक लगभग 1000 से भी ज्यादा छात्रों को नौकरी के ऑफर मिल चुके हैं।
कमेंट
कमेंट X