{"_id":"595dae604f1c1be7448b4788","slug":"gate-2018-will-be-organised-by-iit-guwahati","type":"story","status":"publish","title_hn":"GATE 2018 : IIT गुवाहाटी करेगी परीक्षा का आयोजन","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
GATE 2018 : IIT गुवाहाटी करेगी परीक्षा का आयोजन
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
ग्रेजुएट ऐप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2018 परीक्षा का आयोजन साल 2018 में IIT गुवाहाटी करेगी। ये परीक्षा साल 2018 में 3 और 4 फरवरी एवं 10 और 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। GATE ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) वेबसाइट 1 सितंबर 2017 से एनरोलमेंट, एप्लिकेशन और सबमिशन का विकल्प खोल देगी।
विज्ञापन
खबर है कि इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन अगले महीने तक आ सकता है। IIT गुवाहाटी ने इससे पहले सास 2010 में GATE परीक्षा का आयोजन किया था। वहीं इस वर्ष IIT रुड़की ने इस परीक्षा का आयोजन किया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitg.ac.in पर डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। GATE के माध्यम से ही अभ्यर्थी सभी आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (IIS) के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेते हैं। हर साल करीब 10 लाख छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X