डीयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं शुरू, पहली बार होगा ऑनलाइन एग्जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक, एमफिल में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाओं का दौर आज से शुरू हो गया है। दिल्ली समेत 18 शहरों में सेंटर बनाए गए हैं। यह परीक्षाएं तीन पाली में होगी। 1.25 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। पहली बार प्रवेश परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होने जा रही है। 22 जून को आखिरी परीक्षा होगी। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने 17 व 18 जून की परीक्षा के लिए दाखिला पोर्टल पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि डीयू में परास्नातक की लगभग 9,600 सीटें हैं। बीते साल ही प्रशासन ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर ली थी। लेकिन छात्र संगठनों के विरोध के चलते ऐसा नहीं हो पाया था। 17 जून को होने वाली परीक्षा के लिए शुक्रवार को प्रवेश पत्र निकालने में दिक्कत हुई थी, हालांकि देर शाम तकनीकी दिक्कत को दूर कर लिया गया था।
शनिवार को भी कुछ परीक्षार्थियों ने इसकी शिकायत की। 17 जून को दो पाली दोपहर 12 से 2 बजे तक व शाम चार से 6 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। जबकि सोमवार 18 जून को तीन पाली में सुबह 8 से 10, दोपहर 12 से 2 बजे व शाम चार बजे से 6 बजे तक परीक्षा होगी। वहीं, परीक्षाएं खत्म होने के बाद नतीजों का दौर भी शुरू हो जाएगा।
एक दूसरे की कटऑफ देख सकेंगे कॉलेज
दिल्ली विश्वविद्यालय ने हाई कट ऑफ को नियंत्रित करने के लिए इस बार अलग तरीका अपनाया है। इस बार कॉलेज एक दूसरे की कटऑफ देखकर अपनी कटऑफ तय कर सकेंगे। खास बात यह है कि वह एक दूसरे की कटऑफ देख भी सकेंगे। लिहाजा, संभावित कट ऑफ दाखिला पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। किसी बदलाव की जरूरत होने पर वह करेंगे और फिर कटऑफ को अंतिम रुप देंगे। जिसके बाद 19 जून को छात्रों के लिए कटऑफ जारी कर दी जाएगी।
बीते सालों की बात करें तो किसी खास कोर्स में कैंपस की कटऑफ कम होती है। लेकिन उस कोर्स की कटऑफ आउट ऑफ कैंपस में अधिक होती है। ऐसे में ज्यादा कटऑफ के चक्कर में छात्र उनके पास दाखिला लेने नहीं पहुंचते। बाद में उन्हें काफी गिरावट करनी पड़ती है। ऐसे में प्रशासन ने कॉलेजों को एक दूसरे की कटऑफ देखकर तैयार करने का तरीका निकाला है।
उधर, कॉलेजों ने संभावित कट ऑफ तैयार कर दाखिला पोर्टल पर डालना शुरू कर दिया है। कॉलेजों को शनिवार शाम तक का समय दिया गया था। लेकिन अब समय सीमा बढ़ाकर रविवार शाम चार बजे तक कर दी गई है। ऐसे में कई कॉलेज रविवार को कटऑफ पोर्टल पर डालेंगे। यह कट ऑफ केवल कॉलेज ही देख सकेंगे छात्रों या अभिभावकों को इसे देखने का मौका नहीं मिलेगा। एक कॉलेज प्रिंसिपल के मुताबिक, हमने संभावित कटऑफ तैयार कर ली थी लेकिन अब इसे रविवार को ही अपलोड करेंगे। सोमवार तक किसी बदलाव की जरूरत महसूस होगी तो बदलाव करेंगे और फिर अंतिम कट ऑफ डीयू को भेजेंगे। बदलाव को लेकर कॉलेज बाध्य नहीं है। उल्लेखनीय है कि इसे तैयार करते समय बीते साल की कटऑफ, बारहवीं के अंकों को देखा जाता है।
कमेंट
कमेंट X