फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   entrance exam in allahabad university 2016 for pgat and crate is from 23 june

इविवि की प्रवेश परीक्षाएं 23 और 24 जून को, जारी हुआ पाठ्यक्रमों का कार्यक्रम

Sun, 12 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
entrance exam in allahabad university 2016 for pgat and crate is from 23 june
क्रेट, परास्नातक समेत अन्य पाठ्यक्रमों का जारी हुआ कार्यक्रम

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परास्नातक, शोध, एलएलएम समेत अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 23 और 24 जून को दो पालियों में होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया। परास्नातक (पीजीएटी) की सभी विषयों की प्रवेश परीक्षाएं 24 जून को होंगी। संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) 23 जून को होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षाएं होंगी। प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 15 जून को सुबह नौ बजे तक अपलोड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की सभी प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच प्रस्तावित थीं, लेकिन ऑफलाइन का विकल्प दिए जाने के बाद स्नातक को छोड़ अन्य पाठ्यक्रमों के लिए नए सिरे से आवेदन मांगा गया। ऐसे में स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही हुईं लेकिन अन्य कोर्सेज का परीक्षा कार्यक्रम बदलना पड़ा। नए कार्यक्रम के तहत क्रेट 23 जून को सुबह नौ से 12 बजे के बीच होगा। एलएलएम प्रवेश परीक्षा 23 जून को ही दिन में दो से चार बजे के बीच होगी। आईपीएस में संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 23 और 24 जून को होंगी।
विज्ञापन


पीजीएटी 24 जून को सुबह नौ से 12 बजे के बीच होगा। पांच विषय के लिए आवेदन करने वालों की सुबह नौ बजे, चार विषय वालों की 9.30 बजे, तीन विषय वालों की 10 बजे, चार विषय वालों की 10.30 तथा सिर्फ एक विषय के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा 11 बजे से होगी। बीएड प्रवेश परीक्षा 24 जून को दिन में दो से पांच तथा एमएड की दो से चार बजे के बीच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed