{"_id":"5a1107324f1c1bca678bc5d3","slug":"du-professor-presented-example-the-degree-of-phd-at-the-age-of-60","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीयू के प्रोफेसर ने पेश की मिसाल, 60 की उम्र में ली पीएचडी की डिग्री","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
डीयू के प्रोफेसर ने पेश की मिसाल, 60 की उम्र में ली पीएचडी की डिग्री
amarujala.com- Presented by: ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
du
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि सीखने व पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। इस कहावत को डीयू के ही एक प्रोफेसर एस के सिन्हा ने चरितार्थ किया है। दरअसल, उन्होंने 60 वर्ष की आयु में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वह वर्ष 1980 से डीयू में पढ़ा रहे हैं लेकिन समय की व्यस्तता के कारण पीएचडी नहीं कर पा रहे थे। वर्ष 2012 में उन्होंने पीएचडी के लिए नामांकन कराया। खास बात यह है कि पीएचडी के लिए मिलने वाली तीन वर्ष की स्टडी लीव भी उन्होंने नहीं ली। डॉ. एस. के. सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ डिग्री लेना कमाल का अनुभव रहा।
विज्ञापन
वर्तमान में डॉ. सिन्हा शहीद भगत सिंह कॉलेज (सांध्य) में भूगोल के शिक्षक हैं। आयु के इस पड़ाव पर पीएचडी करने की क्यों सोची, इस पर उन्होंने कहा कि जब वर्ष 1980 में पढ़ाना शुरू किया तो मौका नहीं मिला कि पीएचडी करें। एक बार लगा कि वह पीएचडी नहीं करेंगे क्योंकि आयुु काफी हो गई थी लेकिन उनकी पत्नी व बेटी चाहती थी कि वह यह साहस करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह इसलिए भी मुश्किल था क्योंकि जब भूगोल पढ़ाना शुरू किया था तो उनकी विशेषज्ञता राजनीति भूगोल में थी। जबकि पीएचडी के लिए उन्होंने नगरीय भूगोल को चुना। उनका विषय रहा अरबन स्परॉल इन गौतम बुद्ध नगर। उनकी पत्नी और बेटी उनका हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा उपस्थित रहीं। उनकी बेटी एक मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। शोध के दौरान डाटा मैनेजमेंट करने मेें बेटी ने काफी मदद की।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X