फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   DU admission: high court asks du to give preference to delhi students in admission

बाहरी छात्रों को HC का झटका, दिल्ली वालों को DU में मिलेगा पहले एडमिशन

Wed, 24 May 2017 01:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Wed, 24 May 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
DU admission: high court asks du to give preference to delhi students in admission
जॉब - फोटो : SOURCE

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 54,000  अंडर ग्रजुएट सीटों पर दाखिले की दौड़ सोमवार 22 मई से शुरू हो गई लेकिन इस बीच दिल्ली से बाहर के उम्मीदवारों के लिए एक बुरी खबर है। दिल्ली हाई कोर्ट ने दाखिले को लेकर किए गए एक अपिल पर सुनवाई करते हुए केंद्र, राज्य और डीयू को निर्देश जारी करते हुए कहा कि दाखिले में दिल्ली के डोमिसाईल छात्रों की तरजीह दी जाए।

विज्ञापन


आपको बता दें दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र 2017-18 में स्नातक (यूजी कोर्सेज) की 54 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले की ऑनलाइन रेस 22 मई से शुरू होने जा रही है। 
विज्ञापन


डिजिटल इंडिया अभियान पर चलते हुए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन बनाया गया है।यूजी कोर्सेज में स्पोर्ट्स कोटे-ईसीए, कश्मीरी विस्थापित, सीडब्ल्यू व पीडब्ल्यूडी श्रेणी के तहत भी आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नॉन कॉलेजिएट में भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ही अपनाई जाएगी। डीयू की ओर से दाखिले के संबंध में गाइडलाइंस व अन्य जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। कोर्ट में दाखिले को लेकर कुछ छात्रों ने यह अपील की थी कि डीयू में एडमिशन के दैरान दिल्ली के छात्रों को प्रिफरेंस मिलनी चाहिए जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी, केंद्र और दिल्ली सरकार को इस बाबत निर्देश जारी करते हुए दिल्ली के छात्रों को दाखिले में तरजीह देने की बात कही है। 

इससे पहले यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए एक सेंट्रल एप्लिकेशन बोर्ड के जरिए आवेदन किया जाता था और इसमें दिल्ली के छात्रों को किसी भी प्रकार का फायदा नहीं दिया जाता था। 


इस साल दाखिले की प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो चुकी है। इसके अलावे यूजी स्तर पर जिन कोर्सेज में दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होते हैं उनके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 31 मई से होगी। इसी तरह सभी पीजी कोर्सेज व एमफिल व पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन भी 31 मई से किए जा सकेंगे। 

फैसले के बाद अभी तक दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed