फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   DU ADMISSION 2018- Online registration process starts for admission on 57 thousand seats in DU

DU ADMISSION 2018: दाखिले की दौड़ शुरू, 57 हजार सीटों पर एडमिशन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन

Tue, 15 May 2018 09:16 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
DU ADMISSION 2018- Online registration process starts for admission on 57 thousand seats in DU

दिल्ली विश्वविद्यालय में मंगलवार यानि आज से शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी। सभी तरह के पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन लिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की खिड़की आज शाम 5 बजे से खुल जाएगी और आवेदन करने का अंतिम मौका 7 जून शाम 5 बजे तक मिलेगा।

विज्ञापन


कुल 61 कॉलेजों में 84 अंडरग्रेजुएट कोर्सेज की करीब 57 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन के बाद दाखिले के लिए कुल पांच कट ऑफ जारी की जाएंगी। पहली कट ऑफ 19 जून को और अंतिम कट ऑफ 12 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


डीयू प्रशासन के मुताबिक, ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह स्टूडेंट फ्रेंडली है। छात्रों को सबसे पहले डीयू के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, उसके बाद वे अन्य कॉलेजों में आवेदन कर सकते हैं। सेंट स्टीफंस और जीसस एंड मेरी कॉलेज में दाखिले के लिए डीयू के अलावा भी आवेदन पत्र भरना होगा, क्योंकि डीयू के आवेदन पोर्टल पर कॉलेज चुनने का विकल्प नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सिर्फ कोर्स ही चुन सकते हैं। सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए डेढ़ सौ रुपये फीस देनी होगी, जबकि आरक्षित वर्ग को 75 रुपये देने पड़ेंगे। स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के लिए आवेदन पत्र में ही विकल्प भरना होगा, जिसके लिए सौ रुपये अतिरिक्त देने होंगे। स्नातक प्रोग्राम में पांच कोर्स में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा, जबकि अन्य कोर्स में मेरिट के आधार पर सूची जारी होगी। एक ही आवेदन पत्र के माध्यम से सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईसीए, स्पोर्ट्स समेत अन्य आरक्षित सीटों पर आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे।      

पहली बार आवेदन रद्द करने की भी सुविधा

DU ADMISSION 2018- Online registration process starts for admission on 57 thousand seats in DU

ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र भरने के साथ पहली बार आवेदन रद्द करने की सुविधा भी ऑनलाइन होगी। दाखिला विंडो में ही ऑनलाइन दाखिला रद्द का लिंक भी रहेगा। छात्र को ऑनलाइन आवेदन रद्द करने के बाद प्रिंट निकालना होगा। जब छात्र उक्त प्रिंट को लेकर कॉलेज में जाकर दिखाएगा, तो कॉलेज प्रबंधन दाखिला रद्द करते हुए छात्र के सर्टिफिकेट व फीस वापस कर देगा।              
           
इन प्रोग्राम में दाखिला प्रवेश परीक्षा से
बीए (ऑनर्स) बिजनेस स्ट्डीज, बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनांशियल इंवेस्टमेंट एंलाइसेस), बीटेक (इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी एंड मैथ्मेटिक्लस इंनोवेशन), बीए (ऑनर्स) ह्यूमेनाइटिज एंड सोशल साइंसेज, बैचलर ऑफ इलेमेंटरी एजुकेशन, बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिक्ल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीए (ऑनर्स) मल्टीमीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन, बैचलर ऑफ ऑर्ट्स (ऑनर्स) इन हिंदुस्तानी म्यूजिक-वोकल या इंस्ट्रूमेंटल (सितार, सरोद, गिटार, वायलिन व संतूर), बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) इन कर्नाटक म्यूजिक-वोकल या इंस्टू्रमेंटल में वीना या वायलिन, बैचलर ऑफ आर्ट्स  (ऑनर्स) इन परशियन म्यूजिक (तबला या पखवाज)। इसके अलावा दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड प्रोग्राम में जर्नलिज्म।                 

महत्वपूर्ण बिंदु

DU ADMISSION 2018- Online registration process starts for admission on 57 thousand seats in DU

- शैक्षिक सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए कुल 57 हजार सीटों पर दाखिला होगा। छात्रों को 84 अंडरग्रेजुएट कोर्सेज और 86 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए ऑनलाइन दाखिला भरना पड़ेगा।
- डीयू के 61 कॉलेज अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पर दाखिला देंगे। छात्रों को दाखिला एक ही कॉलेज में मिलेगा।
- अंडरग्रेजुएट में एससी व एसटी में 12150 सीट और ओबीसी में 14580 सीटें हैं। करीब 27 सौ सीट सुपरन्यूमेरी सीट हैं, जिसमें कश्मीरी विस्थापितों को दाखिला मिलेगा, जिसमें से दस फीसदी तक कट ऑफ में छूट भी मिलेगी, जबकि 1620 सीटें पर्सन विद डिसबिलिटी के लिए आरक्षित हैं।
- डीयू की अधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in के माध्यम से ही  http//admission.du.ac.in पर फॉर्म मिलेगा। वेबसाइट में ही दाखिले से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। आवेदन पत्र भरते समय रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ध्यान से पड़ें।
- छात्रों को वेबसाइट के साथ-साथ स्मार्ट फोन पर डीयू ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।
- एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, स्पोर्ट्स, ईसीए, कश्मीरी विस्थापित, डिफेंस कोटे का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ इससे जुड़े दस्तावेज भी अलग से जमा करना होगा।
- ऑनलाइन दाखिला आवेदन में छात्र एक ही ईमेल आईडी से एक ही आवेदन पत्र भर पाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन के दौरान आवेदन पत्र में सभी विषयों को भरें, क्योंकि आवेदन पत्र व फीस जमा होने के बाद उसमें संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।।
- एक ही आवेदन पत्र पर छात्रों को स्नातक के सामान्य और प्रवेश परीक्षा वाले प्रोग्राम में दाखिले का मौका मिलेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपनी पसंद के आधार पर सभी प्रोग्राम व कोर्स को आवेदन पत्र में चुनें।              
- आवेदन पत्र भरने के बाद फीस का भुगतान छात्र क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीएल से कर सकते हैं।              
- आवेदन पत्र भरने के बाद प्रिंट आउट लें व संभालकर रखें। यदि फॉर्म भरने के बाद प्रिंट आउट नहीं ले पाए तो वेबसाइट पर लॉगइन करके फॉर्म का प्रिंट आउट लिया जा सकेगा। 
- नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों को सुविधा देने के लिए कैंपस में नॉर्थ-ईस्ट सेल भी गठित किया जाएगा।
- कटऑफ फाइनल से पहले डीयू प्रशासन और कॉलेज मई के आखिर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करेगा।
- पोस्ट ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ प्रोग्राम में 18 मई और एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में 20 मई से आवेदन कर सकते हैं।
- छात्र अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी इंफोरमेशन सेंटर में  011-27006900 पर फोन कर या फिर du.ug.help2018@gmail.com पर ईमेल भेजकर भी मदद मांग सकते हैं।              
         

आवेदन के दौरान इन दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत 

DU ADMISSION 2018- Online registration process starts for admission on 57 thousand seats in DU

- दसवीं और 12वीं कक्षा का प्रमाणपत्र व अंकपत्र              
- 12वीं कक्षा का प्रोविजनल सर्टिफिकेट या ओरिजनल सर्टिफिकेट              
-चरित्र प्रमाण पत्र (छह महीने से अधिक पुराना न हो)             
-माइग्रेशन सर्टिफिकेट             
- नई खींची गई फोटो             
- सिग्नेचर की स्कैन फोटोकॉपी             
- आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, कश्मीरी, सैनिक, स्पोर्ट्स व ईडब्ल्यूएस) का लाभ लेने के लिए संबंधित सर्टिफिकेट की असल कॉपी और सत्यापित कॉपी
- ओबीसी क्रीमी लेयर के छात्रों को अपना आय प्रमाणपत्र देना होगा            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed