फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU admission 2018: apply for post graduate courses from 18 may, know all about it delhi ncr

DU ADMISSION: पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में आज से करें आवेदन, पढ़ें इससे जुड़ी सारी जानकारी

Fri, 18 May 2018 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 May 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
DU admission 2018: apply for post graduate courses from 18 may, know all about it delhi ncr
दिल्ली यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में परास्नातक कोर्स में दाखिले की रेस आज से शुरू होने जा रही है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत शुक्रवार देर शाम से होगी। आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन


वहीं, प्रवेश परीक्षाएं 17 जून से शुरू होंगी। छात्र एडमिशन डॉट डीयू डॉट एसी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमफिल-पीएचडी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी। आवेदन के लिए जनरल-ओबीसी श्रेणी को 500 रुपये, एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी को 250 रुपये के पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय में परास्नातक कोर्सों की 50 फीसदी सीटों और एमफिल-पीएचडी की सभी सीटों पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले होते हैं। इस बार भी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होगी। यह परीक्षाएं 21 जून तक दिल्ली समेत देश के 18 शहरों में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई तक जारी किया जाएगा। प्रत्येक दिन तीन पाली में परीक्षाएं होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से 10 बजे तक, दूसरी पाली में दोपहर 12 से 2 बजे तक और तीसरी पाली में शाम 4 से 6 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को उनके पंजीकृत ईमेल पर प्रवेश पत्र भेजे जाएंगे। वेबसाइट के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।


मनपसंद शहर में परीक्षा देने का मौका
 वहीं, आवेदन के समय छात्रों द्वारा चुने गए शहरों में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा को इस बार पारदर्शी बनाया जा रहा है। परीक्षा संपन्न होने के दो दिन बाद ही परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका ईमेल पर उपलब्ध कराई जाएगी। सभी सवालों के जवाब भी ईमेल से ही भेजे जाएंगे। ऐसा होने से परीक्षार्थियों को प्रदर्शन का अनुमान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed