फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   DU admission 2017-18: Sports quota admission rules changed

बदल गए डीयू में स्पोर्टस कोटा दाखिले के नियम, 2017-18 सत्र के लिए होगा लागू

Thu, 13 Apr 2017 12:12 PM IST
amarujala.com-presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com-presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
DU admission 2017-18: Sports quota admission rules changed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

दिल्ली यूनिवर्सिटी(DU) के शैक्षणिक सत्र 2017-18 में स्नातक कोर्सज में स्पोर्टस कोटे के दाखिलों में इस बार थोड़े बदलान होने हैं। पिछले सत्र तक स्पोर्टस कोटे में दाखिले के लिए एक कॉमन फिटनेस टेस्ट आयोजित की जाती थी जिसे शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए कैंसिल कर दिया गया है। इस टेस्ट के बदले इस वर्ष खेलों पर आधारित फिटनेस टेस्ट होगा। टेस्ट में छात्र का संबंधित खेल में टेस्ट लिया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके अलावे पिछले सत्र के दाखिले तक कोटे में एडमिशन 50-50 के फॉर्मूले पर होता था जिसे इस वर्ष 60-40 किया जा रहा है। साथ ही ट्रायल में पास होने कि लिए जरूरी न्यूनतम अंकों में भी बदलाव किया जाएगा।   
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के स्पोर्टस काउंसिल के चेयरमैन प्रो। सी एस दुबे बताते हैं कि, "स्पोर्टस कोटे की दाखिला प्रक्रिया में न केवल बदलाव किया जा रहा है बल्कि प्रक्रिया पारदर्शी भी होगी। इस वरष चार तरह के बदलान किए गए हैं। पहला कॉमन फिटनेस टेस्ट की जगह खेल आधारित फिटनेस टेस्ट होगा। इससे छात्र की खेल से जुड़ी जानकारी और फिटनेस का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल तक ट्रायल में 25 अंक लाना अनिवार्य था जबकि...

DU admission 2017-18: Sports quota admission rules changed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

दूसरा इस बार से ट्रायल व सर्टिफिकेट की वेटेज में बढ़ोतरी की गई है। बीते साल तक खेल कोटे के दाखिले में ट्रायल व स्पोर्टस की वेटेज 50-50 थी लेकिन इस बार ट्रायल के वेटेज को बढ़ाकर 60 फिसदी कर दिया गया है जबकि सर्टिफिकेट की वेटेज 40 फीसदी की होगी।  

तीसरा पिछले साल तक ट्रायल के 50 फीसदी वेटेज में से 25 अंक लाना अनिवार्य था जबकि इस बार 60 फीसदी में से 30 अंक लाना अनिवार्य होगा। 

इन सब के अलावे पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस साल सर्टिफिकेट का सत्यापन भी ऑनलाइन किया जाएगा। जबकि बीते साल यह मैन्युअल किया गया था। जिस वजह से सर्टिफिकेट के जांच में भी काफी वक्त निकल गया था जबकि आवेदन ऑनलाइन ही लिया गया था. 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed