फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunk students fought with each other in shakuntala misra university of lucknow

नशे में धुत छात्र आपस में भिड़े, सीसीटीवी में कैद हई करतूत, यूनिवर्सिटी ले सकती है ये फैसला

Fri, 28 Sep 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Sep 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Drunk students fought with each other in shakuntala misra university of lucknow
- फोटो : डेमो
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के छात्रावास में बुधवार रात 12 बजे नशे में धुत्त विद्यार्थी आपस में भिड़ गए। हॉस्टल के ब्लॉक-2 में मारपीट के बीच छात्रों ने एक-दूसरे पर शराब की बोतलें भी फेंकीं। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 16 विद्यार्थियों को छात्रावास से निकालकर नोटिस जारी कर दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इन दिनों विश्वविद्यालय के छात्रावासों में विद्यार्थी मनमानी कर रहे हैं। कई छात्र हॉस्टल में ही नशा करते हैं। बुधवार देर रात भी कुछ विद्यार्थियों ने जमकर शराब पी। इस दौरान किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया और वे एक-दूसरे पर बोतल चलाने लगे।
विज्ञापन


इससे पास के कमरों में सो रहे छात्र बाहर निकलकर परिसर में आ गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने घटना की सूचना विवि अधिकारियों को दे दी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. प्रेम मोहन, चीफ प्रोवोस्ट पुरुष छात्रावास विजय शंकर शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तो हंगामा करने वाले विद्यार्थी अपने कमरों में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज से हंगामा करने वाले 16 स्टूडेंट्स को किया चिह्नित

Drunk students fought with each other in shakuntala misra university of lucknow
डेमो
अधिकारियों ने छात्रावास स्थित सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखी। इसमें कुछ छात्र हाथ में शराब की बोतल लिए हंगामा करते दिखे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने फुटेज से हंगामा करने वाले ऐसे 16 विद्यार्थियों को चिह्नित किया। एमबीए, बीपीओ व स्नातक कक्षाओं के इन छात्रों को तत्काल प्रभाव से छात्रावास से बाहर कर दिया गया।

इन्हें अभिभावकों के साथ एक अक्तूबर तक उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। विवि प्रशासन इन विद्यार्थियों को एक साल के लिए निलंबित कर सकता है। बता दें कि पिछले दिनों नई प्रॉक्टोरियल टीम का गठन हुआ है। हालांकि यह छात्रावासों व परिसर में छापा नहीं मार रही। इससे परिसर में बाहरी लोगों का आना बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed