Digital Marketing : 12वीं-ग्रेजुएशन के बाद ये फील्ड दे रहा कॅरिअर के बेहतरीन मौके, जानें कैसे मिलेगी इसमें जॉब
डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर मौजूदा समय में सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर, सोशल मीडिया मैनेजर, ईमेल मार्केटिंग व पैड मार्केटिंग स्पेशलिस्ट समेत तमाम लाखों के पैकेज वाली नौकरियां युवाओं को दे रहा है। अगर आप भी बेरोजगार हैं और अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
विस्तार
देश में प्रतिवर्ष 1.5 करोड़ छात्र-छात्राएं 12वीं व ग्रेजुएशन की शिक्षा पास करते हैं। इतनी बड़ी आबादी के लिए प्रतिवर्ष नौकरियां दे पाना किसी भी देश के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में युवा बेहतर कॅरिअर के लिए क्या करें, किन विकल्पों का चयन करें जैसे सवालों के जवाब आपको इस ब्लॉग में मिलेंगे। यदि आपने किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पूरा किया है और आपको एक आकर्षक पैकेज वाली जॉब की तलाश है तो डिजिटल सेक्टर आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। डिजिटल सेक्टर में मौजूदा समय में 8 लाख से ज्यादा नौकरियां स्किल्ड युवाओं के लिए उपलब्ध हैं। ये क्षेत्र लगातार ग्रोथ कर रहा है डिजिटल सेक्टर की इकोनॉमी 2025 तक 1 ट्रिलियन की हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि डिजिटल सेक्टर 2025 तक 6.5 करोड़ नौकरियां दे सकता है।
युवाओं को ये नौकरियां डिजिटल सेक्टर के प्रमुख क्षेत्र डिजिटल मार्केटिंग, ई कॉमर्स, इंफ्रास्ट्र्क्चर, फिनटेक, टेलीकॉम, मोबाइल कॉमर्स, ट्रेवल एंड टूरिज्म, ग्राफिक डिजाइन, डेटा साइंस, साइबर सिक्यूरिटी आदि में मिलेंगी।
डिजिटल सेक्टर की ये लाखों नौकरियां उन युवाओं को दी जाएंगी जो डिजिटली स्किल्ड होंगे। यानी 12वीं पास, ग्रेजुएट युवा कुछ ही हफ्तों में डिजिटल स्किल हासिल कर इन नौकरियों के योग्य बन सकते हैं। डिजिटल सेक्टर की नौकरियों में सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर, सोशल मीडिया मैनेजर, ईमेल मार्केटिंग व पैड मार्केटिंग स्पेशलिस्ट समेत दर्जनों नौकरियां ऐसी हैं जो लाखों के पैकेज देती हैं।
इसलिए नए वर्ष पर आप भी नई शुरुआत करें और देश की जानी मानी ऐडटेक कंपनी सफलता के Digital Marketing Course के जरिए अपना कॅरिअर इस फील्ड में बना सकते हैं।
ये भी सीखें
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
वो कॅरिअर जो युवाओं को दे रहे बेहतर सैलरी के मौके
- सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन(SEO) : एसईओ स्पेशलिस्ट वेबसाइट के सर्च इंजन रिजल्ट्स बेहतर करने के लिए काम करते हैं। इसमें एसईओ की वर्ड सर्चिंग, वेबसाइट डेटा विश्लेषण, वेबसाइट दृश्यता और ट्रैफिक पर काम करते हैं। एसईओ स्पेशलिस्ट को लगभग 25 से 35 हजार रुपए महीने सैलरी मिलती है।
- कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर : कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर को एसईओ, डेटा एल्गोरिद्म की समझ होती है। ये ग्राहकों को लुभाने के लिए उच्च स्तरीय और आकर्षक कंटेंट तैयार करवाते हैं। ये ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया पोस्ट्स, ईबुक्स, इंफोग्रॉफिक्स समेत अन्य प्रकार के कंटेंट को मैनेज करते हैं। इनको लगभग 70 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी मिल जाती है।
- सोशल मीडिया मैनेजर : सोशल मीडिया मैनेजर्स कंपनी की सोशल मीडिया रणनीति तय करते हैं। ये कंटेंट तैयार करने, उसे पब्लिश करने, फॉलोअर्स से बातचीत करने, सोशल मीडिया मैट्रिक्स का विश्लेषण करने आदि के लिए जिम्मेदार होते हैं। सोशल मीडिया मैनेजर को 70 से 80 हजार रुपए महीने सैलरी दी जाती है।
- ई मेल मार्केटिंग : ये कंपनी के बिजनेस के बारे में कैंपेन तैयार करने, लक्षित वर्ग को ई मेल करने, ईमेल टेम्प्लेट बनाने, सेगमेंट बनाने और कैंपेन्स का परिणाम एनालाइज करने का काम करते हैं। ईमेल मार्केटिंग मैनेजर को लगभग 40 हजार रुपए प्रतिमाह मिलते हैं।
- पैड एडवरटाइजिंग स्पेशलिस्ट : कंपनियों और वेबसाइट्स द्वारा पैड एडवरटाइजिंग की जाती है। जिसे पैड एडवरटाइजिंग स्पेशलिस्ट मैनेज करते हैं। गूगल एड औऱ फेसबुक एड के जरिए पैड एडवरटाइजिंग स्पेशलिस्ट लीड जनरेट करते हैं। इनको 2 से 5 लाख रुपए सालाना सैलरी मिलती है।
- Graphic Desiger : ये एक्सपर्ट लोगों के पास इमेज के जरिए कंपनियों के विचार, सूचना, जानकारी व ऑफर पहुंचाते हैं। इनकी सालाना सैलरी 3 से 6 लाख रुपये होती है।
प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल मार्केटिंग मॉक टेस्ट
डिजिटली स्किल्ड युवा बना सकते हैं इन क्षेत्रों में कॅरिअर
|
कॅरिअर |
सालाना पैकेज |
| वेबसाइट डिजाइनर | 4 लाख |
| कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर | 5 लाख |
| वीडियो मार्केटिंग मैनेजर | 10 लाख |
| ईमेल मार्केटिंग मैनेजर | 4 लाख |
| डिजिटल विज्ञापन मैनेजर | 6 लाख |
| सर्च इंजन मार्केटिंग (SEM) निदेशक | 7 लाख |
| एसईओ (SEO) निदेशक | 8 लाख |
| सोशल मीडिया एडवाइजर | 4 लाख |
| सोशल मीडिया मैनेजर | 6 लाख |
| डिजिटल मार्केटिंग निदेशक | 8 लाख |
और पढ़ें
सफलता के साथ ऐसे बनाएं अपना कॅरिअर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग जैसे फील्ड में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेज के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्ग दर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करियर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X