फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Digital Marketing: Know when digital marketing started, why youth are making career in it-safalta

Digital Marketing : जानें युवा क्यों बना रहे डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री में करिअर, आप कैसे बनेंगे एक्सपर्ट

Mon, 10 Apr 2023 07:36 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Mon, 10 Apr 2023 07:36 PM IST
सार

डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री में बहुत सारे जॉब अवसर उत्पन्न हो रहे हैं जैसे सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, वेब डेवलपर, कंटेंट मार्केटर, पीपीसी एक्सपर्ट, ई मेल मार्केटर, डिजिटल मार्केटिंग एनालिस्ट और वेब एनालिस्ट आदि। अगर आप भी बेरोजगार हैं तो सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद से डिजिटल सेक्टर में शानदार करिअर बना सकते हैं।

विज्ञापन
Digital Marketing: Know when digital marketing started, why youth are making career in it-safalta
डिजिटल मार्केटिंग का इतिहास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौजूदा समय में 450 बिलियन डॉलर की डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री विश्व की सबसे तेज ग्रो करने वाली इंडस्ट्रियों में से एक है लेकिन क्या आप जानते हैं डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री की शुरूआत आखिर हुई कबसे ? आइये हम बताते हैं दरअसल डिजिटल मार्केटिंग की शुरुआत 1990 के दशक में मानी जाती है जब कंप्यूटर तकनीक में तेजी से विकास हुआ और इंटरनेट की शुरुआत हुई। इंटरनेट के आने के बाद से, इंटरनेट पर मौजूद लाखों उपयोगकर्ताओं को लक्षित करने के लिए विज्ञापनों को डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित किया जाने लगा। इसी को डिजिटल मार्केटिंग की शुरुआत माना जाता है। 2020 तक ये इंडस्ट्री धीरे धीरे ग्रो कर रही थी तभी कोरोना महामारी ने दस्तक दी। अचानक से सारे आंकड़े बदल गए लाखों करोड़ों लोगों को घर बैठे राशन, दवाइयां, खाना, कपड़े, इलेक्ट्रिक उपकरण आदि ऑनलाइन मिलने लगे। हजारों नए स्टार्टअप शुरू हुए। जिसके कारण डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री में बहुत सारे जॉब अवसर भी उत्पन्न हुए जैसे सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, वेब डेवलपर, कंटेंट मार्केटर, पीपीसी एक्सपर्ट, ई मेल मार्केटर, डिजिटल मार्केटिंग एनालिस्ट और वेब एनालिस्ट आदि। अगर आप भी बेरोजगार हैं और डिजिटल सेक्टर में करिअर बनाने की सोच रहे हैं तो सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग 
विज्ञापन

एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक डिजिटल मार्केटिंग 

डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री के बढ़ने के कारण 

  • इंटरनेट उपलब्धता - इंटरनेट की उपलब्धता के कारण डिजिटल मार्केटिंग काफी आसान हो गया है। लोग अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से इंटरनेट के जरिए खरीदारी करते हैं और विज्ञापनों से परिचित होते हैं।
  • बढ़ती इंटरनेट खपत - देश में घर घर पहुंचे स्मार्टफोन और सस्ते इंटरनेट के कारण इंटरनेट का कंजम्प्शन काफी बढ़ गया है। इंटरटेनमेंट हो, न्यूज हो या फिर शिक्षा हो लोग इंटरनेट पर निर्भर हैं। यही वजह है कि लाखों ब्रांड औऱ कंपनियां अपने बिजनेस के लिए इंटरनेट पर मौजूद लोगों को टार्गेट कर रहे हैं। 
  • सोशल मीडिया का प्रभाव - सोशल मीडिया ने डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री को बहुत हद तक बदल दिया है। आज लोग सोशल मीडिया का उपयोग न केवल अपने दोस्तों और परिवार के साथ जुड़ने के लिए करते हैं, बल्कि उन्हें उत्पादों और सेवाओं की खोज करने में भी मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें 
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक 
डिजिटल मार्केटिंग मॉक टेस्ट 

इसलिए बनाएं डिजिटल सेक्टर में करिअर 

  1. भारी डिमांड - डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री में युवाओं की भारी डिमांड के कुछ मुख्य कारणों में से एक यह है कि यह एक तेजी से बढ़ती इंडस्ट्री है। डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया निरंतर बदलती रहती है और इसलिए इसमें काम करने वालों को नवीनतम तकनीकों और टूल्स का ज्ञान होना चाहिए। इससे युवाओं को इस इंडस्ट्री में निरंतर सीखने और अपनी कौशल विकास करने की जरूरत होती है। तकरीबन 6 दर्जन प्रोफाइलों पर इस सेक्टर में लाखों स्किल्ड युवाओं की 2023 में जरूरत है। 
  2. ऑनलाइन शॉपिंग - आज के समय में लोग अधिकतर ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करते हैं। डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री ने इस मौके को लोगों के लिए बहुत बड़ा अवसर बना दिया। अब  ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के लिए पेज रैंकिंग बढ़ाने और समीक्षा प्रबंधन की जरूरत होती है। इतना ही नहीं मार्केटिंग की कई विधाओं में युवाओं की भारी डिमांड हो गई है। दरअसल कोरोना महामारी के बाद ई कॉमर्स सेक्टर अपनी सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचता दिखा। तब से अब तक करोड़ों लोग ऑनलाइन शॉपिंग को अपना चुके हैं। इसी कारण कंपनियों में डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल्स की ज्यादा मांग है।
  3. उच्च वेतन, आकर्षक ग्रोथ - डिजिटल सेक्टर में स्किल्ड युवाओं की कमी के कारण इस क्षेत्र में करिअर बना रहे युवाओं को आकर्षक वेतन दिया जाता है। इसलिए आपको भी इस क्षेत्र में स्किल्ड होकर अपना करिअर बना लेना चाहिए। इस सेक्टर में जॉब कर रहे युवाओं को सालाना सैलरी ग्रोथ भी दी जाती है। कम समय में युवा 20 हजार रुपये महीने से 50 हजार रुपये महीने की सैलरी पर पहुंच रहे हैं।   

ये भी है जरूरी 
बेसिक ग्राफिक डिजाइन
एडवांस्ड ग्राफिक डिजाइन
ग्राफिक डिजाइन मॉक टेस्ट

सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर

अगर आप भी ग्रेजुएशन कर चुके हैं लेकिन अपने करिअर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट करिए और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करिअर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed