Digital Marketing : डिजिटल मार्केटिंग में इन 10 करिअर का करेंगे चुनाव तो हासिल होगी आकर्षक सैलरी
2023 में डिजिटल सेक्टर तकरीबन 2.73 करोड़ नौकरियां देने जा रहा है तो क्या आप भी हजारों करोड़ की इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। डिजिटल सेक्टर में करिअर बनाने के लिए आपको डिजिटली स्किल्ड होना होगा इसमें आप सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं।
विस्तार
चाहे प्रोफेशनल्स की बात हो या पर्सनल फ्रंट की आज के समय में हमारे लिए बिना इंटरनेट के एक दिन भी रहना मुश्किल है। यही वजह है कि कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए आजकल डिजिटली मार्केटिंग का सहारा ले रहीं हैं। आज के दौर में विभिन्न उत्पादों की ब्रांडिंग और प्रचार इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया चैनलों, एसएमएस, ईमेल आदि के जरिए की जा रही है। जिसके कारण लगातार इस सेक्टर में स्किल्ड युवाओं की जरूरत है। 2022 में डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर की नौकरियों में 35 प्रतिशत का उछाल आया और यह इंडस्ट्री 37 लाख करोड़ की बन गई है। मौजूदा समय में केवल फेसबुक, हबस्पॉट, इंस्टाग्राम और गूगल जैसी कंपनियों ने डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में 2 लाख से ज्यादा नौकरियां दी हुई हैं और 2023 में डिजिटल सेक्टर तकरीबन 2.73 करोड़ नौकरियां देने जा रहा है तो क्या आप भी हजारों करोड़ की इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। डिजिटल सेक्टर में करिअर बनाने के लिए आपको डिजिटली स्किल्ड होना होगा इसमें आप सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
डिजिटल मार्केटिंग मॉक टेस्ट
टॉप 10 मार्केटिंग जॉब्स
- सोशल मीडिया मार्केटिंग मैनेजर
- सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन एक्सपर्ट
- कंटेंट मार्केटर
- सर्च इंजन मार्केटिंग मैनेजर
- एफिलिएट मार्केटर
- गूगल एनालिटिक एक्सपर्ट
- ई मेल मार्केटिंग एक्सपर्ट
- पीपीसी एक्सपर्ट
- फेसबुक एड एक्सपर्ट
- गूगल एड एक्सपर्ट
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में ये है खास
- 100 % प्लेसमेंट
- 150 घंटे लाइव इंटरेक्टिव क्लासेज
- 20 लर्निंग टूल्स
- 10 इंडस्ट्री बेस्ड मॉड्यूल्स
- 8 से अधिक लाइव प्रोजेक्ट और केस स्टडीज
- गूगल सर्टिफाइड एक्सपीरिएंस्ड फैकल्टीज
- साप्ताहिक डाउट क्लीयरिंग सेशन
- इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा मास्टर क्लास
डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में महत्वपूर्ण नौकरियां
- एसईओ विशेषज्ञ :- एसईओ विशेषज्ञ कंपनी की वेबसाइट और दूसरे ऑनलाइन पेजों को सर्च इंजन में टॉप पर लाने के लिए टूल्स और कंटेंट स्ट्रैटजी का उपयोग करते हैं। एसईओ विशेषज्ञों का सालाना पैकेज 4 से 8 लाख रुपये है।
- सोशल मीडिया मैनेजर :- सोशल मीडिया मैनेजर कंपनी की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पहुंच बढ़ाने के लिए कंटेंट का निर्माण और प्रसारण करने का कार्य करते हैं। सोशल मीडिया मैनेजर का सालाना पैकेज 3 लाख से 8 लाख रुपये है।
- कंटेंट मार्केटर :- कंटेंट मार्केटर कंपनी के ब्रांड और उत्पादों के लिए विभिन्न प्रकार के कंटेंट को तैयार करते हैं, जैसे ब्लॉग पोस्ट, वीडियो, ई-बुक्स, इंफोग्राफिक्स आदि। कंटेंट मार्केटरों का सालाना पैकेज 3 से 6 लाख रुपये है।
- ई-मेल मार्केटर :- ई-मेल मार्केटर कंपनी के ग्राहकों के साथ संवाद बनाए रखने और उन्हें विभिन्न ऑफर्स और प्रमोशन्स के बारे में सूचित करने के लिए ईमेल मार्केटिंग का उपयोग करते हैं। ईमेल मार्केटरों का सालाना पैकेज 3 से 5 लाख रुपये है।
- पीपीसी एक्सपर्ट :- पीपीसी एक्सपर्ट सोशल मीडिया पर कंपनियों के एड रन करते हैं। पे पर क्लिक में कंपनियां अपने एड पर प्रति क्लिक का पैसा अदा करती हैं। पीपीसी एक्सपर्ट की सालाना पैकेज 4 से 8 लाख रुपये हैं।
सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर
अगर आप भी ग्रेजुएशन कर चुके हैं लेकिन अपने करिअर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट करिए और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करिअर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X