{"_id":"5ad895b84f1c1b56098b5509","slug":"clat-2018-admit-cards-will-be-released-from-20th-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CLAT 2018: 20 अप्रैल 2018 को जारी होगा एडमिट कार्ड, इस दिन होगी परीक्षा ","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
CLAT 2018: 20 अप्रैल 2018 को जारी होगा एडमिट कार्ड, इस दिन होगी परीक्षा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2018 की परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। खबर है कि कल यानि 20 अप्रैल 2018 को इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होगा। उम्मीदवार CLAT की ऑफिशियल वेबसाइट clat.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज, कोच्ची इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है। यह परीक्षा 13 मई 2018 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स देशभर के विभिन्न लॉ इंस्टिट्यूट्स में एडमिशन ले सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबासाइट पर कल सुबह से एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे जिसे उम्मीदवार 12 मई 2018 तक डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड-
- सबसे पहले CLAT की ऑफिशियल वेबसाइट clat.ac.in पर लॉगइन करें
- इसके बाद होम पेज पर आपको admit card लिंक पर क्लिक करना होगा
- अपनी सारी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और सब्मिट बटन दबाएं
- आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा
कमेंट
कमेंट X