{"_id":"599a8acc4f1c1b735b8b4b36","slug":"central-government-schemes-for-madarsa-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों के बच्चों के लिए केंद्र सरकार की योजना, खुलेंगे कोचिंग सेंटर","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
मदरसों के बच्चों के लिए केंद्र सरकार की योजना, खुलेंगे कोचिंग सेंटर
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार मदरसों के योग्य छात्रों के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने की योजना बना रही हैं जिससे प्रतिभावान छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मदरसा शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था 'मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान' के सामने यह प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस प्रस्ताव पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पढ़ें- नवोदय के तर्ज पर स्कूल खोलेगी केंद्र सरकार, अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेगा आरक्षण
विज्ञापन
एमएईएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में प्रस्ताव दिया है कि मदरसों के बच्चों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्यों में कोचिंग सेंटर बनाए जाएं। इस मामले पर मंत्रालय और एमएईएफ के स्तर पर विचार चल रहा है लेकिन फैसला नहीं हुआ है।
कमेंट
कमेंट X