{"_id":"58d21b394f1c1bb6681a4599","slug":"cbse-school-teacher-s-retirement-age-will-be-60-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सीबीएसई शिक्षकों की 60 साल में होगी रिटायरमेंट","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
दिल्ली में सीबीएसई शिक्षकों की 60 साल में होगी रिटायरमेंट
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
दिल्ली के सभी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के रिटायरमेंट की उम्र 60 साल ही होगी। सीबीएसई का कहना है कि दिल्ली एक केन्द्रशासित प्रदेश है और यहां भी केंद के तर्ज पर सबकुछ तय होगा। सीबीएसई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शिक्षकों के रिटायरमेंट की उम्र केंद्र सरकार की नीतियों के मुताबिक ही मान्य होगा। वहीं भर्ती के लिए सीबीएसई की नियमावली को मान्य माना जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई के चेयरमैन आर के चतुर्वेदी के मुताबिक दिल्ली सरकार की शिक्षकों के रिटायरमेंट बढ़ाने की दलील को कैबिनेट ना मंजूर कर चुका है। ऐसे में रिटायरमेंट की उम्र 60 साल ही बरकरार रहेगी। साथ ही ये भी बताया गया कि दिल्ली में कई स्कूल इन नियमों को नहीं मान रहे हैं, इस संबंध में सीबीएसई उपराज्यपाल से भी बात करेगा।
विज्ञापन
एक और प्रावधान का जिक्र करते हुए चेयरमेन ने बताया कि यदि कोई शिक्षक नवंबर के महीने में रिटायर हो रहे हैं तो ऐसे में उनकी ड्यूटी मार्च तक बढ़ाई जा सकती हैं। साथ ही कुछ राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर के अवार्डी शिक्षकों की सेवा अगले 5 सालों तक बढ़ाई जा सकती है जिसके लिए स्कूल दिल्ली सरकार के माध्यम से उपराज्यपाल तक अपना प्रस्ताव भेज सकता है, जिसका फैसला राज्यपाल करेंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X