ब्लू व्हेल चैलेंज: CBSE ने स्कूलों के लिए जारी की ये गाइडलाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फ डिस्ट्रक्टिव ब्लू व्हेल चैलेंज एक नई मुसीबत बनकर सामने आया है। जिसको देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई ने एक गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत सीबीएसई के स्कूलों में सोशल मीडिया से जुड़े गैजेट लाने पर बैन लगा दिया गया है।
स्कूलों में आईपैड, स्मार्टफोन,लैपटॉप जैसे गैजेट्स शामिल है। इसके साथ ही ब्लू व्हेल चैलेंज को रोकने के लिए कम्प्यूटर में फिल्टरिंग, मॉनीटरिंग और प्रभावी एंटी वायरस का इस्तेमाल किए जाने की बात कहीं गई है।
पढ़े- अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 के लिए आवेदन शुरू
सरकार द्वारा सभी इंटरनेट प्रोवाइडर्स को इस जानलेवा ब्लू व्हेल चैलेंज को ब्लॉक करने का निर्देश देने के बाद सीबीएसई ने यह गाइडलाइन जारी की है।
आपको बता दें कि ब्लू व्हेल चैलेंज एक ऑनलाइन गेम है, जिसके आखिरी चरण में खिलाड़ी को अपनी जान देनी होती है। जानकारी के अनुसार इस गेम के चलते तमाम युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
कमेंट
कमेंट X