{"_id":"59324d864f1c1b7508bdd288","slug":"cbse-board-10th-results-2017-declared-check-here-the-online-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board 10th Results 2017: 90.95% बच्चे हुए पास, 5 फीसदी की गिरावट","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
CBSE Board 10th Results 2017: 90.95% बच्चे हुए पास, 5 फीसदी की गिरावट
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Sat, 03 Jun 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन
CBSE Board 10th Results 2017: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। फिलहाल दिल्ली, देहरादून, इलाहाबाद, चेन्नई और त्रिवेंद्रम के रिजल्ट जारी हुए हैं। आज दोपहर 2 बजे के बाद बाकी के राज्यों का परिणाम भी सामने होगा। खबर है कि दिल्ली रीजन में 88.37% छात्र पास हुए हैं। हालांकि दिल्ली के नतीजों में पिछले साल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। साल 2016 में बोर्ड का एग्जाम देने वाले 91.76 प्रतिशत पास हुए थे।
विज्ञापन
ओवरऑल में 2017 में 90.95% बच्चे पास हुए हैं जबकि पिछले साल 10वीं में पास होने वाले बच्चों की संख्या 96.91 प्रतिशत थी। पिछले बार के मुकाबले परिणाम में 5 फीसदी की गिरावट हुई है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि छात्रों को सीबीएसई की मॉडरेशन पॉलिसी के एजुकेशन बायलॉज के पांच प्वाइंट के आधार पर राहत दी गई है। सीबीएसई प्रबंधन का कहना है कि बोर्ड मुख्यालय अथवा क्षेत्रीय कार्यालय में रिजल्ट से जुड़ी किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। इसलिए छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वो बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें।
विज्ञापन
मार्च 2017 में आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में स्कूल बेस्ड परीक्षा में 7,81,463 विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें 4,73,339 छात्र और 3,08,124 छात्राएं थीं। बोर्ड बेस्ड परीक्षा में कुल 8,86,506 विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें 5,15,891 छात्र और 3,70,615 छात्राएं थीं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
- रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
- बोर्ड की वेबसाइट का पताः http://cbse.nic.in/ और http://cbseresults.nic.in/
- हमारी वेबसाइटः results.amarujala.com
कमेंट
कमेंट X