{"_id":"5ab1f1fb4f1c1b3d1a8b48c0","slug":"btc-2015-result-released-89-percent-candidates-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बीटीसी 2015 का रिजल्ट जारी, 89 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UP: बीटीसी 2015 का रिजल्ट जारी, 89 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी 2015 प्रथम सेमेस्टर (आंशिक ) और सेकेंड सेमेस्टर (संस्थागत) का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें कुल 89 फीसदी अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, प्रथम सेमेस्टर के बाकी रह गए अभ्यर्थियों की परीक्षा में 93.20 फीसदी को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
विज्ञापन
कार्यालय परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से मंगलवार शाम जारी किए गए परिणाम के अनुसार बीटीसी 2015 द्विवर्षीय पाठ्यक्रम की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कुल 77530 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 77249 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से 72263 को सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन
दो अभ्यर्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए थे। 281 परीक्षा में अनुपस्थित थे और 91 का रिजल्ट अपूर्ण है। अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या 4893 है। वहीं, बीटीसी 2015 द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर के बचे हुए अभ्यर्थियों की परीक्षा में कुल 10779 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 10756 परीक्षा में शामिल हुए और 9639 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या 1065 है जबकि 52 के परिणाम अपूर्ण हैं और 23 परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X