BSEB Simultala Class 6 Result 2026: बिहार सिमुलतला प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, यहां जानें कब होगी मुख्य परीक्षा?
BSEB Simultala Result 2026: बिहार बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा छह प्रवेश परीक्षा का प्रीलिम्स रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट देखकर आगे की तैयारी कर सकते हैं। जानें कब होगी अगली परीक्षा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2026-27 का प्रारंभिक परिणाम घोषित किया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ है।
कब हुई थी परीक्षा?
जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के प्रवेश के लिए यह परीक्षा 31 अक्तूबर 2025 को हुई थी। जिसमें कुल 1200 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं।
ये भी पढ़े: Uniraj Admit Card 2025: यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड
SAV Main Exam 2026: एडमिट कार्ड जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ ही सफल छात्रों का प्रवेश पत्र भी जारी हो गया है। मुख्य परीक्षा सात जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। चयनित छात्र या उनके अभिभावक यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से समिति की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य परीक्षा पटना के दो परीक्षा केंद्रों में होगी। बोर्ड के अनुसार इस परीक्षा की पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। बिना प्रवेश पत्र के केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: HBSE: हरियाणा बोर्ड 12वीं की विशेष आंशिक सुधार परीक्षा की तारीखें घोषित, जनवरी से होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं।
- होमपेज पर Simultala Class 6 Prelims Result लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित रिजल्ट पीडीएफ ओपन करें।
- लिस्ट में अपना नाम और विवरण जांचें।
कमेंट
कमेंट X