{"_id":"59ec01f34f1c1b71548b858c","slug":"bihar-intermediate-practical-exam-date-announced-know-more-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का टाइम टेबल","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का टाइम टेबल
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय
Updated Sun, 22 Oct 2017 07:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अगले साल यानि 2018 में होने वाली इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों को ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर टाइम टेबल देख सकते हैं।
विज्ञापन
प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से 25 जनवरी 2018 के बीच आयोजित की जाएगी। इन्हें हर विषय के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। इस बार परीक्षार्थियों को पेपर देखने के लिए समझने के लिए 15 मिनट कूल ऑफ के नाम पर दिए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा, जिसमें एक पारी 9.45 से 1 बजे तक और दूसरी पारी 1.45 बजे से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ें- इंटरव्यू के जरिए 10वीं पास के लिए CSIO में नौकरी, 40 हजार सैलरी
विज्ञापन
बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए वर्ष 2018 की परीक्षा से ही प्रैक्टिकल परीक्षा में होम सेंटर को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इसका चयन जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा तथा प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बाहरी लोग सेंटर चयनित सेंटर से होंगे।
बोर्ड परीक्षा का आयोजन 06 फरवरी 2018 से 16 फरवरी 2018 के बीच किया जायेगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से 5.00 बजे के बीच होगी।
कमेंट
कमेंट X