फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination will be held on October 29 and November 5

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 29 अक्तूबर और 5 नवंबर को

Tue, 17 Oct 2017 01:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 17 Oct 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination will be held on October 29 and November 5
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 दो चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा 29 अक्तूबर को और दूसरे चरण की परीक्षा 5 नवंबर को होगी। सभी को एडमिट कार्ड ई-मेल से भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिन केंद्रों पर अधिक विद्यार्थी हैं, वहां सुबह और शाम दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरा था।
विज्ञापन


29 अक्तूबर को इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जम्मू, उधमपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, रॉबर्टगंज, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, देहरादून, कोटद्वार, हरिद्वार, रुड़की, अलीगढ़, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फरीदाबाद, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, झांसी, अल्मोड़ा, मंडी, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर, बरेली, चंबा, सिरमौर, धर्मशाला, शिमला, रोहतक, रेवाड़ी और करनाल। बाकी केंद्रों पर परीक्षा 5 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर

Atul Maheshwari Scholarship Examination will be held on October 29 and November 5
अमर उजाला फाउंडेशन

जिन केंद्रों पर दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आए।

भेजे गए ए़डमिट कार्ड, मेल देखें
इस बार विद्यार्थियों ने फार्म ऑनलाइन भरे थे। सभी को एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। आप एडमिट कार्ड ई-मेल से प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्तत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।

ऐसे निकालें एडमिट कार्ड
आप अगर अपने ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं तो इस लिंक पर जाएं http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2017 और अपना एडमिट कार्ड निकालें।

इसके लिए आपको इस लिंक पर जाना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ई-मेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फार्म में भरा है, फिर नाम सेलेक्ट कर एडमिट कार्ड प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed