फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   uptet admit card 2017: Another server to download

uptet admit card 2017: टीईटी प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के लिए एक और सर्वर

Tue, 10 Oct 2017 06:13 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Tue, 10 Oct 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
uptet admit card 2017: Another server to download
UPTET
UPTET Admit Card 2017: शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में आ रही समस्या को देखते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने अपनी वेबसाइट पर एक और सर्वर चालू कर दिया। सोमवार दोपहर से इस सर्वर ने भी काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


15 अक्तूबर को होने वाली टीईटी के लिए इन दिनों अभ्यर्थी प्रवेशपत्र डाउनलोड कर रहे हैं। परीक्षा में पूरे प्रदेश में नौ लाख 76 हजार 760 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इन अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में काफी समस्या हो रही है।
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने वेबसाइट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए एक सर्वर चालू किया था, लेकिन इसके काफी धीमी गति से चलने के कारण समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सात अक्तूबर को सर्वर की संख्या दो की गई, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी रही। इस बीच सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ.सुत्ता सिंह ने सोमवार सुबह एनआईसी एवं डाटा उपलब्ध कराने वाली संस्था यूपी डेस्को के अफसरों से बात की।


इसके बाद दोपहर में एक और सर्वर चालू किया गया। अब तीनों में किसी भी सरवर से अभ्यर्थी प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सचिव के मुताबिक अब तक आठ लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed