अमर उजाला रू-ब-रूः नीरज अग्रवाल ने मथुरा को शिक्षा के क्षेत्र में दिलाई विश्वस्तरीय पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की एक्सक्लूसिव मुहिम रूबरू में पहले ही टॉक शो पर हम आपको जीएलए के कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल से रूबरू करवा रहे हैं। जीएलए की आधारशिला कहे जाने वाले नीरज शुरू से ही छात्रों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। चाहें वो पढ़ाई के मामले में हो या संस्थान में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के मामले में, नीरज हमेशा ही अव्वल रहे हैं।
अमर उजाला के इस नए टॉक शो की शुरूआत भी जीएलए से की गई है ताकि लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में लगे इस समर्पित शिक्षाविद की प्रतिभा को जानने का मौका मिले।
रूबरू में नीरज ने बताया कि ये यूनिवर्सिटी छात्रों को इतना काबिल बनाती है जिससे वो आईआईटी और एनआईटी के छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें। यहां के फैकल्टी मेंबर अपने क्षेत्रों के माहिर हैं। प्रोफेशनल कोर्सों को करने के पीछे छात्रों का मकसद होता है कि वो बेहतर प्लेसमेंट पाकर अपनी जिंदगी बना सकें। इसके लिए ये यूनिवर्सिटी छात्रों को प्लेसमेंट ओरिएंटेड माहौल देती है। प्लेसमेंट की तैयारी के लिए अलग से क्लासेस चलती हैं, जो छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट पाने में मदद करती है।
यूनिवर्सिटी के कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल छात्रों, विशेष रुप से लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहे हैं। संस्थान को सफलतापूर्वक चलाने के साथ-साथ वो सभी छात्रों की जरुरतों का पूरा ध्यान रखते हैं। इसके लिए वो समय-समय पर छात्रों से बातचीत भी करते हैं। रुबरु में जी एल ए के छात्रों ने भी नीरज की जमकर तारीफ की।
देखें ट्रेलर...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.
कमेंट
कमेंट X