फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Allahabad university will save students mark sheets online

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसलाः मार्क शीट गुम हुई तो ऑनलाइन रहेगी सुरक्षित

Tue, 31 Oct 2017 12:49 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Tue, 31 Oct 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Allahabad university will save students mark sheets online
allahabad university
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अगर उनकी डिग्री, डिप्लोमा, मार्कशीट जैसे शैक्षिक अभिलेख कहीं गुम हो जाते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन


अब उनके शैक्षिक अभिलेख ऑनलाइन सुरक्षित रहेंगे। इविवि प्रशासन ने नेशनल एकेडेमिक डिपॉजिटरी के तहत इस पर काम शुरू कर दिया है। सत्र 2017-18 से इसे लागू कर दिया गया है। साथ ही एजेंसी
विज्ञापन

एनडीएमएल को यह जिम्मेदारी दी गई है।

इविवि में सोमवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस नई व्यवस्था को सत्र 2017-18 से लागू कर दिया जाएगा। नेशनल एकेडेमिक डिपॉजिटरी के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दो एजेंसियों सीसीएल और एनडीएमएल को एप्रूव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः HTET एग्जाम देना है तो जल्दी से आवेदन करें, पर ये शर्त पूरी करनी होगी

इनमें से एनडीएमएल के साथ इविवि प्रशासन ने अनुबंध किया है। विश्वविद्यालय की ओर से सभी डिग्री, डिप्लोमा, मार्कशीट जैसे शैक्षिक अभिलेख एनडीएमएल को भेजे जाएंगे। एनडीएमएल इन अभिलेखों को अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा।


ऐसे में किसी विद्यार्थी के शैक्षिक अभिलेख गुम होते हैं तो वह संबंधित एजेंसी की वेबसाइट से अभिलेख डाउनलोड कर सकेगा। इसके अलावा विद्यार्थी कहीं आवेदन करता है और उसे अभिलेख का सत्यापन कराने की जरूरत पड़ती है तो उस वक्त भी यह वेबसाइट विद्यार्थी के काम आएगी। इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

विश्वविद्यालय में परीक्षाएं नौ मार्च से
इलाहाबाद। परीक्षा समिति की बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय हुआ कि सत्र 2017-18 की वार्षिक परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू कराई जाएंगी। इसके अलावा सेमेस्टर की परीक्षाओं आयोजन में भी निर्धारित समय में पूरा कराए जाने का निर्णय लिया गया। इविवि प्रशासन की ओर से जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed