फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana teacher eligibility test 2017 notification released

HTET एग्जाम देना है तो जल्दी से आवेदन करें, पर ये शर्त पूरी करनी होगी

Wed, 01 Nov 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Wed, 01 Nov 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
haryana teacher eligibility test 2017 notification released
htet exam - फोटो : demo pic
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं तो जल्दी से अप्लाई कर दीजिए, पर एक शर्त पूरी करनी होगी। वहीं हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में पेपर को लीक होने से रोकने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रश्न पत्रों के बंडलों पर जीपीएस सिस्टम लगाएगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र एक नवंबर से प्रारंभ होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।
विज्ञापन


आवेदन-पत्रों में त्रुटियां 11 से 12 नवंबर तक दुरुस्त कराई जा सकेंगी। आवेदन ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। सोमवार को बोर्ड मुख्यालय में शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह तथा सचिव धीरेन्द्र खड़गटा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आवेदन फार्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपना आधार नंबर भरना अनिवार्य है। आवेदन-पत्र को तीन चरणों में बांटा है। प्रथम पंजीकरण, द्वितीय फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान तथा तृतीय चरण है फीस जमा करने की ऑनलाइन सुविधा, जिसमें अभ्यर्थी किसी भी अधिकृत बैंक के माध्यम से जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मोबाइल वाले कॉलम में अपना स्वयं का अथवा ऐसा मोबाइल नंबर भरे जिस पर उन्हें सुविधापूर्वक बोर्ड की भिन्न-भिन्न सूचनाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि पुष्टिकरण पेज (कंफर्मेशन पेज) अपने पास रखें। इसकी एक प्रति उसी फोटो व हस्ताक्षर के साथ जो पंजीकरण के साथ दिए गए हैं, परीक्षा केंद्र पर जमा करानी जरूरी है, अन्यथा परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड सचिव ने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने के लिए अभ्यर्थियों की सहायता के लिए बोर्ड मुख्यालय पर हेल्पलाइन एक नवंबर से शुरु किया जाएगा। इस हेल्पलाइन को दस लाइनों से जोड़ा गया है, जिसका नंबर 01664-254646 है।

परीक्षा केंद्रों पर 16 सीसीटीवी कैमरे और 15 जैमर लगेंगे

haryana teacher eligibility test 2017 notification released
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
जगबीर सिंह ने बताया कि इस परीक्षा को नकल रहित बनाने एवं परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जैमर, सीसीटीवी कैमरों तथा बॉयामीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की गई है। पूरे राज्य में 22 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 16 सीसीटीवी कैमरे एवं 15 जैमर भी लगाए जाएंगे।  शौचालय में भी जैमर लगाए जाएंगे।

पहले बायोमीट्रिक हाजिरी, फिर चलेंगे जैमर
अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रात: 8 से 9 बजे तक होगा। इसके बाद बायोमीट्रिक हाजिरी 9:30 बजे तक लगाई जाएगी और इसके बाद जैमर शुरू हो जाएंगे। इसी प्रकार सांध्यकालीन सत्र में अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक, बायोमीट्रिक हाजिरी 2:30 बजे तक लगाई जाएगी।

ये रहेगा परीक्षाओं का समय
बोर्ड सचिव ने बताया कि लेवल-3 (पीजीटी -लेक्चरर) की परीक्षा 23 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक तथा 24 दिसंबर को लेवल-2 (टीजीटी अध्यापक - कक्षा 6 से 8) की परीक्षा  प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवं लेवल-1 (प्राइमरी अध्यापक - कक्षा 1 से 5) की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed