फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   AKTU will send online question papers to colleges

एकेटीयू आज से कॉलेजों को भेजेगा ऑनलाइन प्रश्नपत्र

Wed, 10 May 2017 12:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखऱ
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखऱ Updated Wed, 10 May 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
AKTU will send online question papers to colleges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की 12 मई से शुरू होने वाले सेमेस्टर परीक्षा में इस बार कॉलेजों को ऑनलाइन प्रश्न पत्र बांटे जाएंगे। प्रदेश भर में पहली बार इस तरह से सेमेस्टर परीक्षा शुरू की जा रही है। पेपर मिलने के बाद कॉलेज स्वयं फोटोकॉपी कर परीक्षा कक्ष में पहुंचाएंगे। हालांकि, प्रत्येक कॉलेज में पेपर पहुंचने से इसमें पेपर लीक होने का खतरा भी हो सकता है। 

विज्ञापन


दरअसल, पूर्व में कॉलेजों को संबंधित डाकघरों से 45 मिनट पूर्व प्रश्नपत्रों के बंडल मिलते थे। इनमें कई बार कम प्रश्नपत्र मिलने या छात्र संख्या में बदलाव होने की सूचना न होने पर प्रश्नपत्र कम ज्यादा होने पर छात्रों को देरी से प्रश्नपत्र मिला था।
विज्ञापन


पिछले सेमेस्टर में भी इसी तरह की समस्याओं से कुछ कॉलेजों को जूझना पड़ा था। इसी के मद्देनजर एकेटीयू ने इस बार कॉलेजों को परीक्षा शुरू होने के कुछ देर पहले प्रश्नपत्र ऑनलाइन भेजने का निर्णय किया गया है। इससे कॉलेजों को अपने छात्रों के अनुसार ही प्रिंट निकालकर प्रश्नपत्र जारी किए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक प्रश्नपत्र का बंडल लाने के लिए डाकघर जाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज व्यवस्थापक को ही मिलेगा कोड

विवि की ओर से कॉलेज व्यवस्थापक को एक कोड जारी किया जाएगा। जो तय समय पर डालने पर संबंधित विषय का प्रश्नपत्र मिल सकेगा। प्रश्नपत्र डाउनलोड कर इसकी तय छात्रों के हिसाब से कापी प्रिंट की जाएंगी।


आज से ऑनलाइन निकाल सकेंगे प्रवेश पत्र

12 मई से शुरू हो रहे सेमेस्टर परीक्षा के लिए बुधवार से छात्रों को विवि की साइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इससे छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर निकाल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed