{"_id":"591148854f1c1b231f850dbb","slug":"du-admission-2017-sol-admission-will-start-from-01-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2017: एक जून से शुरू हो सकता है एसओएल दाखिला ","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
DU Admission 2017: एक जून से शुरू हो सकता है एसओएल दाखिला
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
Updated Tue, 09 May 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Source
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2017-18 की दािला प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो सकती है। एसओएल प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तारीख तय करके डीयू प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
डीयू प्रशासन से मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें एसओएल को डिस्टेंट एजुकेशन बोर्ड से पहले ही दो साल के लिए स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के चेयरमैन प्रो। सीएस दूबे ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के लिए 01 जून की तिथि को फाइनल कर लिया गया है। इस तिथि को फाइनल कर लिया गया है जिसे मंजूरी के लिए डीयू प्रशासन के पास भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
डीयू प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया के संबंध में औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा। बिना विलंब शुल्क के आवेदक को अगस्त तक दाखिला लेने की सुविधा मिलेगी, जबकि इसके बाद सितंबर के मध्य तक विलंब शुल्क के साथ दाखिला लिया जा सकेगा।
दरअसल, बीते सालों में लगातार दाखिले लेट होते आ रहे हैं, लिहाजा एसओएल प्रशासन को बीते साल ही डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) से दो साल के लिए पत्राचार पाठ्यक्रम चलाने की स्वीकृति मिल गई थी।
ऐसे में एसओएल प्रशासन को इस बार स्वीकृति लेने की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। पत्राचार पाठ्यक्रम को चलाने के लिए डीईबी से स्वीकृति लेनी होती है।
डीयू के एसओएल में स्नातक स्तर पर बीए प्रोग्राम, बीकॉम प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, बीए राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) व बीए अंग्रेजी (ऑनर्स) कोर्स चलते हैं। नए सत्र से प्रशासन की स्नातक स्तर के 11 नए कोर्स शुरू किए जाने की तैयारी थी, लेकिन अब तक इन कोर्सेज को शुुरू करने की मंजूरी प्रशासन को नहीं मिली है।
लिहाजा इस साल इन कोर्सेज का शुरू होना संभव नहीं लग रहा है। उल्लेखनीय है कि एसओएल में हर साल स्नातक स्तर पर 1 लाख 30 हजार से अधिक छात्र दाखिला लेते हैं।
कमेंट
कमेंट X