फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   ITI Admission: admission process will start in may, result and certificates will also be available

ITI Admission: मई के आखिर में शुरू हो जाएगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 05 May 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर (Edited by: शिवेन्दु शेखर)
amarujala.com- अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर (Edited by: शिवेन्दु शेखर) Updated Fri, 05 May 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
ITI Admission: admission process will start in may, result and certificates will also be available

प्रदेश के सरकारी आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से होने वाली प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को एक महीने का समय दिया गया है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से आवेदन की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के सूत्रों का कहना है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट जून के पहले पखवारे में आने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर आवेदन मई के अंतिम सप्ताह में शुरू करने की योजना है। इससे रिजल्ट आने के बाद 10वीं में पास होने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


छात्रों को प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन की पूरी जानकारी परिषद की वेबसाइट पर शीघ्र ही अपलोड की जाएगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन फीस जमा करने की सुविधा होगी। अभ्यर्थियों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड से शुल्क जमा करने की सुविधा मिलेगी। ऑफलाइन शुल्क अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई में जमा कर टोकन प्राप्त कर सकते हैं। सामान्य एवं ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये एवं एससी-एसटी के लिए 150 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक और फैसले के तहत जल्द ही आईटीआई में ऑनलाइन अंकतालिका की तर्ज पर ही अब प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन मिल सकेंगे। इससे जहां आईटीआई करने वालों को सालों तक प्रमाणपत्र का इंतजार नहीं करना पड़ेगा वहीं छात्रों के सत्यापन में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।    


पुरानी पद्धति के तहत प्रमाणपत्र प्राप्त करने की जटिल प्रक्रिया से छात्रों को गुजरना पड़ता था। आईटीआई से पास होने के बाद भी प्रमाणपत्र मिलने में चार से पांच साल लग जाते थे। साथ ही जिस कंपनी या फैक्ट्री में छात्र नौकरी पर लगता था, उस कंपनी को भी आईटीआई के कागज असली हैं या नकली इसका सत्यापन करने में भी काफी समय लगता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed