देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 'AICTE' देगा नौकरी के लिए ट्रेनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के अलग-अलग इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्रों में से मात्र 40 फीसदी इंजीनियरों को रोजगार मिल पाता है और शिक्षा में गुणवत्ता की कमी इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण बताया गया है।
सरकार ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में रोजगार के मौके तलाशने और हालत का जायजा लेने लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन से सर्वे करवाया था। रिपोर्ट में ये सामने आया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे महज 40 फीसदी छात्र ही ऐसे हैं जिन्हें प्लेसमेंट मिल पाता है और बाकी बाजार में भटकते रहते हैं।
सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद केंद्र सरकार ने एआईसीटीई को निर्देश जारी किया है कि समर इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को रोजगार के हिसाब से जरूरी ट्रेनिंग भी दी जाए। आने वाले सत्र से छात्रों को अब बाजार के हिसाब से नौकरी के लिए जरूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके साथ-साथ पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया जाएगा। ताकि वक्त के साथ लोग जरूरी स्किल सीख सकें।
कॉलेजों में एआईसीटीई ने किया सर्वे
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने बताया कि इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद भी छात्रों को रोजगार नहीं मिल पाता जबकि अभिभावकों को अपने बच्चे को इंजीनियर बनाने के लिए लाखों रुपये फीस देनी होती है। यह सर्वे देशभर के कॉलेजों में एआईसीटीई द्वारा करवाया गया था क्योंकि इस तरह की खूब शिकायतें आ रही थीं कि डिग्री मिलने के बाद भी छात्रों को नौकरी नहीं मिल पा रही है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एआईसीटीई जो कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों की जांच करती है और मान्यता देने का काम करती है, ने 122 इंजीनियरिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी थी।
कमेंट
कमेंट X