Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Triveni Kauthig will feature a vibrant array of cultural programs and sports competitions.

Tehri News: त्रिवेणी कौथिग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं की रहेगी धूम

Sun, 22 Nov 2026 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 22 Nov 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Triveni Kauthig will feature a vibrant array of cultural programs and sports competitions.
बौराड़ी स्टेडियम में 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित हेागा मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में 26 नवंबर से सात दिवसीय त्रिवेणी कौथिग का आगाज होगा। दो दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कौथिग में लोक गायक मंगलेश डबराल, जागर सम्राट डॉ. प्रीतम भरतवाण और लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की सांस्कृतिक संध्याएं मुख्य आकर्षण रहेंगी।

नगर पालिका नई टिहरी की ओर से आयोजित कौथिग का शुभारंभ 26 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे नगर झांकी के साथ होगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां नगर क्षेत्र में भ्रमण करेंगी। इसी दिन मैत्री दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। शाम को लोक गायक मंगलेश डबराल की सांस्कृतिक संध्या होगी। 27 नवंबर को दिन में राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप शुरू होगी, जो 28 नवंबर तक चलेगी। 27 नवंबर की शाम जागर सम्राट डॉ. प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति होगी। 28 नवंबर को दिन में पेंटिंग और स्थानीय परिधान प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम को सुरगंगा संगीत विद्यालय की ओर से शान-ए-टिहरी की प्रस्तुति दी जाएगी। 29 नवंबर को दिन में कैरम, शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि शाम को स्थानीय लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। 30 नवंबर को दिन में क्विज और शाम को कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। एक दिसंबर को दिन में रंगोली प्रतियोगिता और शाम को स्थानीय लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या होगी। दो दिसंबर को लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की प्रस्तुति के साथ कौथिग का समापन होगा। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि त्रिवेणी कौथिग के सफल आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से पिछले वर्ष से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed