फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Admissions for BED at GLA University in Mathura begins

जीएलए यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, बीएड की ओर छात्रों का रुझान

Tue, 18 Jul 2017 07:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Tue, 18 Jul 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
Admissions for BED at GLA University in Mathura begins
कविता वर्मा, प्रिंसिपल
बीएड की मांग देश भर में देखने को मिलती है और छात्र अच्छे से अच्छे संस्थान से पढ़ाई कर अच्छी प्लेसमेंट पाना चाहते हैं। ऐसे में छात्रों में जीएलए यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए काफी रुझान देखने को मिल रहा है। जीएलए के शिक्षा संकाय (बी.एड) में क्वॉलिटी एजुकेशन के साथ-साथ माहौल भी बेहतर है। छात्रों के रहने की सुविधाओं के साथ सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसी कारण दूसरे राज्यों के छात्र भी जीएलए को प्राथमिकता देते हैं। कला और संगीत में बी.एड के लिए भी काफी छात्र अप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
कैंपस प्लेसमेंट के लिए आते हैं कई संस्थान
प्रिंसिपल कविता वर्मा ने बताया कि अधिक से अधिक बाहरी छात्र पढ़ने के लिए यहां आएं, इसके लिए रिसर्च को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब बीएड के छात्रों को कैंपस से ही जॉब प्लेसमेंट भी मिलेगी। प्राचार्या ने कहा कि उत्तर-पूर्वी सहित अन्य राज्यों से आने वाले छात्र शिक्षा संकाय में खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में यहां अन्य पाठ्यक्रमों की तरह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से चलाया जा रहा है।  
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सत्र 2017 से ट्रेनिंग हासिल कर चुके छात्र अब विभिन्न सरकारी, अर्द्ध सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में कार्यरत हैं। इसके अलावा संस्थान के कई छात्र सीटीईटी (CTET) और यूपी टीईटी (UP-TET) में सफलता की बुलंदियों को छू रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड की ट्रेनिंग ले रहीं प्रीती शर्मा ने कहा कि यहां उन्हें अच्छी शिक्षा मिल रही है, साथ ही एडमिशन प्रक्रिया भी आसान है। छात्र अंकित ने बताया कि बीएड करने के बाद वह एमएड करेंगे और जीएलए यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने की भी योजना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed