{"_id":"599a6e894f1c1bdb4f8b4661","slug":"40-per-cent-reservation-for-girls-at-navodaya-type-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय के तर्ज पर स्कूल खोलेगी केंद्र सरकार, अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेगा आरक्षण","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
नवोदय के तर्ज पर स्कूल खोलेगी केंद्र सरकार, अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेगा आरक्षण
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि सरकार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए नवोदय जैसे 100 स्कूल और पांच उच्च शिक्षण संस्थानों में लड़कियों के लिए 40 फीसदी सीटें आरक्षित करेगी। सरकार नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए विशेष स्कूल खोलने जा रही है। इससे इन लोगों को बेहतरीन शिक्षा दी जा सकेगी।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में नवोदय विद्यालय सरकार ने खोल रखे हैं। इनमें मुफ्त भोजन के साथ अच्छी शिक्षा दी जा रही है। सरकार इस तर्ज पर 105 स्कूल खोलेगी। इनमें 100 स्कूल नवोदय की तर्ज पर अल्पसंख्यक बहुल्य इलाकों में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें- साल 2018 से IIT में होगी एडमिशन की ऑनलाइन परीक्षा
विज्ञापन
सरकार ने सर्वे की जिम्मेदारी मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन को दी थी। इस रिपोर्ट में मुस्लिम, बौध, ईसाई, सिख, पारसी व जैन समुदाय के लोगों के बीच शिक्षा के स्तर का पता लगाना था। फाउंडेशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए इस योजना पर काम करने के जरूरत है।
कमेंट
कमेंट X