फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   18th Rozgar Mela: 200 Youths Get Appointment Letters in Arunachal, Over 61,000 Jobs Given Nationwide

Rozgar Mela: 18वें रोजगार मेले में अरुणाचल के 200 युवाओं को नौकरी, देशभर में 61 हजार से अधिक को नियुक्ति पत्र

Sat, 24 Jan 2026 06:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 24 Jan 2026 06:54 PM IST
सार

18th Rozgar Mela: 18वें रोजगार मेले में अरुणाचल प्रदेश के 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले। देशभर में 61,000 से अधिक युवाओं को नौकरी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोजगार, स्वरोजगार और युवाओं को अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है।
 

विज्ञापन
18th Rozgar Mela: 200 Youths Get Appointment Letters in Arunachal, Over 61,000 Jobs Given Nationwide
PM Modi - फोटो : DoPT

विस्तार

Rozgar Mela: शनिवार को देशभर में आयोजित 18वें रोजगार मेले के तहत अरुणाचल प्रदेश में 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। यह कार्यक्रम यहां आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर मुख्यालय में आयोजित किया गया। देशभर में इस रोजगार मेले के दौरान कुल 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए।

विज्ञापन


आईटीबीपी नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर मुख्यालय के महानिरीक्षक अमिताभ गुप्ता ने इस कार्यक्रम में 200 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 38 महिलाएं भी शामिल थीं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

विज्ञापन

युवाओं को अवसर देना सरकार की प्राथमिकता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 45 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल से जोड़ना, तथा उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है।

उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों को मिशन मोड में लाने के उद्देश्य से रोजगार मेला शुरू किया गया था, और अब यह एक ऐसा महत्वपूर्ण मंच बन गया है, जिसके माध्यम से लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं।

भारत की जनसांख्यिकीय ताकत पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। सरकार देश के भीतर ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए काम कर रही है।

8 हजार से अधिक महिलाओं को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र

महिलाओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस रोजगार मेले में 8,000 से अधिक महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना और स्टार्टअप इंडिया जैसी सरकारी योजनाओं ने महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है।

देशभर में चयनित उम्मीदवार गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी विभागों और संगठनों में अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed