फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   11 lakh teachers without Diploma in Elementary Education likely to loose job

11 लाख टीचरों की नौकरी पर लटकी तलवार, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

Thu, 17 Aug 2017 02:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Aug 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
11 lakh teachers without Diploma in Elementary Education likely to loose job
- फोटो : अमर उजाला

देशभर के प्राथमिक स्तर के सरकारी और निजी स्कूलों में 11 लाख 9 हजार अप्रशिक्षित शिक्षकों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग में ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि इस अवधि के बीच कोई शिक्षक रजिस्ट्रेशन करने के साथ ट्रेनिंग नहीं करता है तो उसे सेवाओं से मुक्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जिन शिक्षकों के 12वीं कक्षा में 50 फीसदी से कम अंक हैं, उन्हें एनआईओएस से दोबारा 12वीं कक्षा की परीक्षा उक्त नियमों के तहत पास करनी भी अनिवार्य है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से देशभर के शिक्षा मंत्रियों के साथ उक्त शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग की जानकारी साझा की। जावडेकर ने राज्यों को निर्देश दिया है कि यह उक्त शिक्षकों की ट्रेनिंग का आखिरी मौका है। यदि शिक्षक ट्रेनिंग करने में कामयाब नहीं होते हैं तो फिर उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा। शिक्षकों को एनआईओएस की वेबसाइट पर 15 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन


पढ़ें- IGNOU : मैनेजमेंट कोर्स के एडमिशन की तारीख बढ़ी, 21 अगस्त तक करें अप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रजिस्ट्रेशन वे शिक्षक ही कर सकते हैं, जिनके 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक होंगे। जबकि आरक्षित वर्ग को पांच फीसदी की छूट मिलेगी। शिक्षक स्वयं प्लेटफार्म पर बीएड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन्हें स्वयं (ऑनलाइन मूक कोर्स) और स्वयंप्रभा ( डिजिटल चैनल ) पर ट्रेनिंग मिलेगी।


जावडेकर ने राज्यों से एनसीईआरटी द्वारा तैयार लर्निंग आउटकम की बुकलेट अपनी क्षेत्रीय भाषा में तैयार करने को कहा है, जिसका फंड सरकार ने राज्यों को जारी कर दिया है। इसके अलावा नेशनल अचीवमेंट सर्वे 13 नवंबर को होगा, जिसमें करीब 30 लाख छात्रों के भाग लेने की संभावना है।

बता दें कि पिछले दिनों संसद में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत उक्त शिक्षकों को निर्धारित न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने के लिए 31 मार्च तक 2019 तक का विधेयक पास हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed