फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career: EV industry to increase green jobs, Learn basic principles to make better career choices

Career: ईवी उद्योग में बढ़ रही हैं ग्रीन नौकरियां, इन बुनियादी सिद्धांतों को सीखकर ऐसे बनाएं बेहतर कॅरिअर

Fri, 04 Oct 2024 10:56 AM IST
शाहीन परवीन कॅरिअर सलाहकार
कॅरिअर सलाहकार Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 04 Oct 2024 10:56 AM IST
सार

Career: ईवी उद्योग में ग्रीन नौकरियां बढ़ रही हैं। इंजीनियरिंग से लेकर सॉफ्टवेयर और एआई से जुड़े बुनियादी ईवी सिद्धांतों को सीखकर बेहतर कॅरिअर बनाया जा सकता है। इसके अलावा यह उद्योग वह-विषयक क्षेत्र से जुड़ा है, क्योंकि इसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों के अनुभव की आवश्यकता होती है।  

विज्ञापन
Career: EV industry to increase green jobs, Learn basic principles to make better career choices
Career - फोटो : freepik

विस्तार

Career: इलैक्ट्रिक वाहन (EV) पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ छात्रों के लिए बेहतर कॅरिअर निर्माण की राहें भी खोल रहे हैं। चूंकि, ऑटोमोटिव क्षेत्र पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों के परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है, इसलिए ईवी उद्योग में कुशल पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन


इसके अलावा यह उद्योग वह-विषयक क्षेत्र से जुड़ा है, क्योंकि इसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों के अनुभव की आवश्यकता होती है। इंजीनियरिंग से लेकर सॉफ्टवेयर, एआई और अलग-अलग टूल्स की जानकारी रखने वालों के लिए यह संभावनाओं से भरा क्षेत्र है। इनसे जुड़े ईवी के बुनियादी सिद्धांतों को सीखकर आप इस क्षेत्र में एक आकर्षक कॅरिअर बनाकर शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें शुरुआत 
इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए सबसे पहले जरूरी पात्रताओं को पूरा करते हुए शिक्षा प्राप्त करना है। आप इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग या इससे संबंधित क्षेत्रों में किसी भी डिग्री, सर्टिफिकेशन या डिप्लोमा कोर्स करके शुरुआत कर सकते हैं। ज्यादातर कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पर निर्भर होने के कारण ईवी के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का बुनियादी ज्ञान भी आवश्यक है। 

सर्टिफिकेशन कोर्स और प्रशिक्षण 
इलेक्ट्रिक वीकल इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेनिंग प्रोग्राम (PETIP) जैसे सर्टिफिकेशन कोर्स करने से विश्वसनीयता और नौकरी की संभावनाओं में वृद्धि होगी। आप आईआईटी, दिल्ली का ईमी और चार्जिग इंफ्रास्ट्रक्चर पर सर्टिफिकेट प्रोग्राम, स्किल इंडिया और स्वयं पोटीन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पेश किए जाने वाले ईवी शार्ट टर्म और सर्टिफिकेट कोर्स का विकल्प भी चुन सकते हैं।

इसके अल्लवा व्यावसायिक स्कूली, सामुदायिक कॉलेजों या उद्योग-विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लें। यह आपको नवीनतम तकनीकों और सिद्धांतों से अपडेट रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

व्यावहारिक प्रशिक्षण 
व्यावहारिक प्रशिक्षण व्यावहारिक अनुभव और ईवी चार्जिंग सिस्टम की वास्तविक दुनिया की समझ प्रदान करता है। ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण से आपको अनुभवी पेशेवरों के साथ काम करने, महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्राप्त करने और अपने कौशल को निखारने में मदद मिलती है।

यह सैद्धांतिक ज्ञान और वास्तविक कार्यान्वयन के बीच की खाई को पाटकर आपको आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करता है। टेस्ला और जनरल मोटर्स ईवी, ईवी बेसिक प्रिंसिपल, रिवियन एडवेंचर प्रोग्राम, टाटा ईवी स्पेशलाइजेशन आदि कुछ महत्वपूर्ण इंटर्नशिप हैं। 

प्रोजेक्ट बनाएं 
व्यावहारिक ज्ञान लेने के बाद छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बनाएं। आप अपनी क्षमता को किसी सरल प्रोजेक्ट के जरिये दिखा सकते हैं, जैसे कि इलेक्ट्रिक वाहन अनुप्रयोग में उपयोग के लिए ऊर्जा-कुशल डीसी-डीसी कनवर्टर का निर्माण। इससे न केवल आपकी वैचारिक समझ बेहतर होगी, बल्कि आप अपने ज्ञान को सही तरीके से प्रस्तुत भी कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed