{"_id":"68d3c82da5add3ac8f0aa6f9","slug":"cabinet-approves-phase-iii-plan-to-add-5-000-pg-5-023-mbbs-seats-in-govt-medical-colleges-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cabinet: मेडिकल कॉलेजों को किया जाएगा अपग्रेड, बढ़ेंगी यूजी-पीजी की सीटें; केंद्र सरकार ने दी योजना को मंजूरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Cabinet: मेडिकल कॉलेजों को किया जाएगा अपग्रेड, बढ़ेंगी यूजी-पीजी की सीटें; केंद्र सरकार ने दी योजना को मंजूरी
Wed, 24 Sep 2025 04:00 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Wed, 24 Sep 2025 04:00 PM IST
सार
Cabinet: केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड करने की योजना के तीसरे चरण को मंजूरी दी है। इसके तहत 5,000 पीजी और 5,023 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई जाएंगी। प्रति एमबीबीएस सीट लागत सीमा 1.50 करोड़ रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Medical Seats: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मजबूत और आधुनिक बनाने की योजना के तीसरे चरण (Phase-III) को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से देशभर के केंद्रीय और राज्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5,000 नए पीजी (पोस्टग्रेजुएट) सीटें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही, मौजूदा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटें बढ़ाने के लिए चल रही केंद्रीय योजना को भी मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत 5,023 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई जाएंगी और प्रति सीट लागत सीमा को बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।
विज्ञापन
सरकार का मानना है कि इस कदम से स्नातक स्तर की मेडिकल क्षमता में बड़ा इजाफा होगा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और सरकारी मेडिकल संस्थानों में नई विशेषताओं (specialities) की शुरुआत भी की जा सकेगी।
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...
कमेंट
कमेंट X