{"_id":"60e2725e8ebc3e9fde3709f3","slug":"ca-inter-and-final-exams-2021-due-to-strict-lockdown-exam-cancelled-in-kathmandu-centres","type":"story","status":"publish","title_hn":"CA Exam 2021: इन केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षाएं, आईसीएआई ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CA Exam 2021: इन केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षाएं, आईसीएआई ने जारी किया नोटिस
Mon, 05 Jul 2021 06:36 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:36 PM IST
सार
नेपाल में सख्त लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण सीए इंटर और फाइनल परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
सीए इंटर और फाइनल एग्जाम 2021 स्थगित
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए इंटर और फाइनल परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। आज यानी कि 5 जुलाई से शुरू होने वाली सीए इंटर और फाइनल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं को नेपाल के काठमांडू स्थित कुछ केंद्रों के लिए स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई : 10वीं के अंक अपलोड करने के लिए बढ़ सकता है समय
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण स्थगित हुई परीक्षाएं
नेपाल में सख्त लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण सीए इंटर और फाइनल परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। आईसीएआई ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि जुलाई 2021 की परीक्षा फाइनल (पुरानी और नई योजना), इंटरमीडिएट (आईपीसी) और इंटरमीडिएट के लिए 5 से 20 जुलाई तक काठमांडू (नेपाल) के सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Imp. Announcement-Due to strict lockdown & accompanying restrictions in Nepal, it has been decided that July 2021 exams for Final[Old & New Scheme], Intermediate(IPC) & Intermediate scheduled from 5th to 20th July 2021 at all exam centres in Kathmandu(Nepal) only stands cancelled pic.twitter.com/A32WfYCu3F
— Institute of Chartered Accountants of India - ICAI (@theicai) July 4, 2021
संस्थान ने यह जानकारी 4 जुलाई रविवार को साझा की है। आपको बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया सीए परीक्षा 2021 नए और पुराने पाठ्यक्रम के लिए आज यानी कि 5 जुलाई से शुरू हो रही हैं। सीए परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कराया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X